ट्रैफिक पुलिस ने गन्ना वाहनों पर लगाए रिफ्लेक्टर स्टीकर

ट्रैफिक पुलिस द्वारा नगर में गन्ने से लदी टै्रक्टर ट्राली व बोगियों पर रिफ्लेक्टर स्टीकर लगाए गए। रिफ्लेक्टर स्टीकर के लगने से रात्रि के समय दुर्घटनाओं से बचा जा सके।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 11 Nov 2019 10:32 PM (IST) Updated:Mon, 11 Nov 2019 10:32 PM (IST)
ट्रैफिक पुलिस ने गन्ना वाहनों पर लगाए रिफ्लेक्टर स्टीकर
ट्रैफिक पुलिस ने गन्ना वाहनों पर लगाए रिफ्लेक्टर स्टीकर

शामली, जेएनएन। ट्रैफिक पुलिस द्वारा नगर में गन्ने से लदी टै्रक्टर ट्राली व बोगियों पर रिफ्लेक्टर स्टीकर लगाए गए। रिफ्लेक्टर स्टीकर के लगने से रात्रि के समय दुर्घटनाओं से बचा जा सके। इसी के साथ ट्रैफिक पुलिस द्वारा चेकिग अभियान चलाया गया। जिसमें वाहन चालकों के चालान काटे गए।

सोमवार को नगर के गुरुद्वारा तिराहा, बुढ़ाना तिराहे पर यातायात प्रभारी भंवर सिंह द्वारा गन्ना लेकर आ रही बोगियों व ट्रैक्टर ट्राली पर रिफ्लेक्टर स्टीकर लगाए। रिफ्लेक्टर स्टीकर के लगाने से रात्रि के समय होने वाली दुर्घटनाओं से बचा जा सके। यातायात प्रभारी भंवर सिंह का कहना है कि यह रिफ्लेक्टर स्टीकर ई रिक्शाओं पर भी लगाए गए हैं। कई बार रात्रि में अंधेरा होने के कारण सामने से वाहन नजर नही आता, जिसके कारण दुर्घटना की आशंका बनी रहती हैं। रिफ्लेक्टर स्टीगर लगाए जाने से वाहन की लाइट से चमक जाते हैं। इसी के साथ यातायात प्रभारी द्वारा एसटी तिराहे पर चेकिग अभियान चलाया गया। जिसमें तीस बाइकों का चालान काटा गया। जिसमें एक बाइक पर सवार तीन लोगों का चालान काटा गया। बाइक भी सीज कर दी गईं। इसी के साथ तीन ट्रकों पर भरा सामान बाहर निकलने पर ट्रक चालकों का चालान काटा गया। वाहन चेकिग अभियान से वाहन चालकों में हड़कंप मचा रहा।

chat bot
आपका साथी