गांव-गांव में कैंप लगाकर बढ़ाएं रालोद के सदस्य: चौ. यशवीर

हस्तिनापुर जोन के राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष चौ. यशवीर सिंह ने कहा कि सभी पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता पार्टी की नीतियों का गांव-गांव व घर-घर पहुंचकर प्रचार प्रसार करें।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 22 Sep 2019 06:25 PM (IST) Updated:Sun, 22 Sep 2019 06:25 PM (IST)
गांव-गांव में कैंप लगाकर बढ़ाएं रालोद के सदस्य: चौ. यशवीर
गांव-गांव में कैंप लगाकर बढ़ाएं रालोद के सदस्य: चौ. यशवीर

शामली, जेएनएन। हस्तिनापुर जोन के राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष चौ. यशवीर सिंह ने कहा कि सभी पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता पार्टी की नीतियों का गांव-गांव व घर-घर पहुंचकर प्रचार प्रसार करें। इसके साथ ही पार्टी का कुनबा बढ़ाने के लिए सदस्यता अभियान को पूरी तरह से सफल बनाने के लिए जुट जाएं।

रविवार को माजरा रोड स्थित राष्ट्रीय लोकदल कार्यालय पर बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें हस्तिनापुर जोन के अध्यक्ष चौ. यशवीर ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। जोन अध्यक्ष ने बताया कि प्रदेश को 10 जोन में बांटकर कार्य किया जा रहा है। जिसके तहत शामली जनपद हस्तिनापुर जोन में है। उन्होंने पार्टी के सभी पदाधिकारियों को गांव-गांव में कैंप लगाकर सदस्यता अभियान चलाने का कार्य करें। उन्होंने कहा कि फिलहाल कार्यकारिणी भंग चल रही है, जो भी पदाधिकारी या कार्यकर्ता सक्रिय रहकर अधिक से अधिक सदस्य बनाएगा उन्हें ही संगठन में स्थान दिया जाएगा। जोन अध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि शीर्ष नेतृत्व के अनुसार संगठन में निष्क्रय लोगों को बिल्कुल भी स्थान नहीं दिया जाएगा। इसके लिए सभी कार्यकर्ता अधिक से अधिक मेहनत कर सदस्य बनाए व संगठन को मजबूत करने का काम करें। उन्होंने कहा कि सदस्यता में महिलाओं व युवाओं को भागीदारी अधिक से अधिक बढ़ाई जाए। उन्होंने कहा कि रालोद एक विचाराधारा है जो पूर्व प्रधानंत्री किसान मसीहा चौ. चरण सिंह की विचारधारा को आगे बढ़ाते हुए किसान, मजदूर व वंचितों के हितों की रक्षा के लिए संघर्ष करती है तथा करती रहेगी। जिलाध्यक्ष योगेंद्र सिंह को जिले को सेक्टरों में बांटकर सदस्यता अभियान चलाया गया। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश महासचिव ऋषिराज, रणधावा मलिक, चंद्रवीर निर्वाल, जावेद अख्तर, चेयरमैन अब्दुल गफ्फार, वाजिद अली, डा. विक्रांत जावला, देशराज भनेड़ा, योगेश भभीसा, विनोद पंवार, सुनील मलिक, ताज मोहम्मद, दीपक देशवाल, सोहनपाल, रामपाल सिंह आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी