शामली में आज गरजेंगे राजनाथ सिंह, परिवर्तन यात्रा पहुंची

कैराना पलायन प्रकरण और परिवर्तन यात्रा की सियासी तपिश में आज गृह मंत्री राजनाथ सिंह दिन में सभा को संबोधित करेंगे। सहारनपुर रैली में अतिम शाह ने पलायन का मुद्दा छेड़ा था।

By Dharmendra PandeyEdited By: Publish:Mon, 07 Nov 2016 12:41 PM (IST) Updated:Mon, 07 Nov 2016 01:26 PM (IST)
शामली में आज गरजेंगे राजनाथ सिंह, परिवर्तन यात्रा पहुंची

शामली (जेएनएन)। सहारनपुर से पांच नवंबर को रवाना भाजपा की परिवर्तन यात्रा का आज शामली में गृह मंत्री राजनाथ सिंह स्वागत करेंगे। इसके बाद उनकी एक जनसभा भी आयोजित की गई है।

कैराना पलायन प्रकरण और परिवर्तन यात्रा की सियासी तपिश में आज गृह मंत्री राजनाथ सिंह दिन में करीब 1:30 बजे सभा को संबोधित करेंगे। इससे पहले सहारनपुर रैली में दो दिन पूर्व अतिम शाह ने पलायन का मुद्दा छेड़ा था। उम्मीद यह भी जताई जा रही है कि आज राजनाथ सिंह इसे धार दे सकते हैं। परिवर्तन यात्रा का रथ आज शामली से कैराना के विजय पथिक डिग्री कालेज पहुंचा। दोपहर करीब सवा बजे कालेज प्रांगण में गृहमंत्री राजनाथ सिंह का हेलीकॉप्टर लैंड करेगा। इसके बाद राजनाथ सिंह कालेज प्रांगण में बने मंच पर पहुंचेंगे और सभा को संबोधित करेंगे।

पढ़ें- एक दूसरे को चाचा भतीजे और बुआ दोनो को दे रहीं गाली: अमित शाह

केंद्रीय समाज कल्याण मंत्री कृष्णपाल गुर्जर, केंद्रीय जल संसाधन राज्यमंत्री संजीव बालियान, कैराना सांसद हुकुम सिंह, मेरठ से भाजपा सांसद राजेंद्र अग्रवाल, सहारनपुर से सांसद राघव लखनपाल, बागपत से सांसद सत्यपाल सिंह और नगीना से सांसद यशवंत सिहं समेत आसपास के जिलों से कई भाजपा विधायक मौजूद रहेंगे। सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। यहां के बाद परिवर्तन यात्रा बागपत रवाना होगी।

पढ़ें- राहुल गांधी व अरविंद केजरीवाल सियासी पाखंड के पासवर्ड : नकवी

राजनाथ की गर्जना बनेंगे शाह के सुर

विधानसभा चुनाव-2017 की आहट से सूबे की सियासत में सरगर्मी तेज हो चली है। भाजपा की परिर्वतन यात्रा की सहारनपुर से हुई शुरुआत ने कैराना व वेस्ट यूपी के पलायन के मुद्दे को एक बार फिर गर्मा दिया। सहारनपुर में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के कैराना और वेस्ट यूपी के पलायन पर निकले सुर आज कैराना में केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह की जनसभा से साफ हो चला है कि अब शाह के उन्हीं सुरों को राजनाथ कैराना पहुंचकर आंदोलन में बदलने की कोशिश कर सकते हैं।

पढ़ें- समाजवादी पार्टी में अब नेताजी का वारिस तय करने की लड़ाई : अमित शाह

कुछ महीनों पहले भाजपा सांसद हुकुम सिंह ने कैराना पलायन का मुद्दा उठाया था। सांसद ने इसके क्रम में 346 हिंदू परिवारों की सूची जारी करते हुए दावा किया था कि कैराना में कश्मीर सरीखे हालात बन चुके हैं। दावा किया था कि यहां हिंदुओं की आबादी 22 प्रतिशत तक कम हो चुकी है। इसके पीछे हिंदुओं के साथ सुनियोजित योजना के तहत दहशत, छेड़छाड़ और हत्याएं की जा रही हैं। हुकुम सिंह ने इस मुद्दे पर गृह मंत्रालय को पत्र लिखा तो सियासी प्याले में जबदस्त तूफान उठ चला। इससे शासन-प्रशासन के कान भी खड़े हो गए। इस सूची को प्रशासन ने गलत ठहराया, लेकिन भाजपा की गठित टीम ने कैराना का दौरा कर पलायन पर मुहर लगा दी।

पढ़ें- SP में पीढ़ी परिवर्तन संपूर्ण, टिकट बंटवारे में भी चलेगा अखिलेश का ही सिक्का

हालांकि सपा की संतों की पहुंची टीम ने इसे खारिज किया। एक बार फिर परसों भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने कैराना व वेस्ट यूपी के पलायन पर सहारनपुर में बड़ा बयान दिया। शाह के बयान से पलायन की सियासत फिर से गरम हो चली है। आज हो रही राजनाथ की रैली से यह कयास भी लगाए जा रहे हैं कि पलायन के मुद्दे को भाजपा एजेंडे में शामिल करने के मूड में है। सियासी पंडितों का दावा है कि केंद्रीय गृहमंत्री की इस रैली के बाद कैराना का मुद्दा फिर से सियासत में बड़ी हलचल पैदा करेगा। विपक्षी दलों की निगाहें राजनाथ की सभा पर टिकी हैं। उधर, रंगदारी के भयभीत व्यापारियों को भी राजनाथ से काफी उम्मीदें हैं।

परिवर्तन यात्रा के तीसरे चरण की शुरुआत 8 नवम्बर को सोनभद्र के रोबर्ट्सगंज से होगी। जिसको लेकर पूरी तैयारियां हो चुकी. बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह, राजनाथ सिंह, प्रभारी ओम माथुर, कलराज मिश्रा मौजूद रहेंगे। इससे पहले झांसी में राजनाथ सिंह ने जनसभा को संबोधित करते हुए प्रदेश सरकार पर जमकर हमला बोला था।

chat bot
आपका साथी