बढ़ रहे कोरोना केस, अधिक सतर्कता बरतें

कोरोना का प्रकोप जारी है। ऐसे में और अधिक सतर्कता बरतने की जरूरत है। काफी लोगों ने खुद को सुरक्षित रखा है जबकि उनके आसपास लगातार केस आ रहे हैं। शारीरिक दूरी का पूरा पालन करते हैं मास्क लगाए बिना घर से बाहर नहीं जाते और रोग प्रतिरोधक क्षमता के प्रति भी सजग हैं।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 19 Sep 2020 10:15 PM (IST) Updated:Sun, 20 Sep 2020 05:04 AM (IST)
बढ़ रहे कोरोना केस, अधिक सतर्कता बरतें
बढ़ रहे कोरोना केस, अधिक सतर्कता बरतें

शामली, जेएनएन। कोरोना का प्रकोप जारी है। ऐसे में और अधिक सतर्कता बरतने की जरूरत है। काफी लोगों ने खुद को सुरक्षित रखा है, जबकि उनके आसपास लगातार केस आ रहे हैं। शारीरिक दूरी का पूरा पालन करते हैं, मास्क लगाए बिना घर से बाहर नहीं जाते और रोग प्रतिरोधक क्षमता के प्रति भी सजग हैं। सीबी गुप्ता कॉलोनी पहले तो कोरोना से बची हुई थी, लेकिन पिछले एक माह से तो लगातार केस आ रहे हैं। ऐसे में और अधिक सतर्कता बरतना शुरू कर दिया है। झिझाना में बर्तन की दुकान है। ऐसे में रोजाना वहां जाते हैं, लेकिन सावधानी बरतने में कोई लापरवाही नहीं करते हैं। काढ़े का सेवन कई माह से कर रहे हैं। विटामिन-सी की गोली भी लगातार ले रहे हैं।

-अनिल बंसल मैं इंजीनियरिग की तैयारी कर रहा हूं। ऑनलाइन कक्षा चल रही है। घर में मात-पिता और बहन है। सभी का पूरा ध्यान रखता हूं। माता-पिता घर से बाहर नहीं जाते हैं। मैं भी अगर जाता हूं तो मास्क लगाना नहीं भूलता। बार-बार हाथ धोता हूं। हम सभी सुबह एक-एक चम्मच च्व्यनप्राश खाते हैं, जिससे रोग प्रतिरोधक क्षमता ठीक रहे। अभी तक कोरोना से बचे हैं।

- आकाश शर्मा

chat bot
आपका साथी