बाल-विवाह पर लगे रोक, बेटियों की सुरक्षा को सरकार गंभीर

शामली जेएनएन। मिशन शक्ति अभियान के तहत शहर की महिलाओं एवं बेटियों को जागरूक करने के लिए महिला कल्याण विभाग द्वारा वेबिनार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें शहर की सैंकड़ों महिलाओं एवं बालिकाओं को कानून के बारे में जानकारी दी गई है। साथ ही महिलाओं को वन स्टॉप सेंटर के बारे में भी जागरूक किया गया है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 21 Oct 2020 11:05 PM (IST) Updated:Wed, 21 Oct 2020 11:05 PM (IST)
बाल-विवाह पर लगे रोक, बेटियों की सुरक्षा को सरकार गंभीर
बाल-विवाह पर लगे रोक, बेटियों की सुरक्षा को सरकार गंभीर

शामली, जेएनएन।

मिशन शक्ति अभियान के तहत शहर की महिलाओं एवं बेटियों को जागरूक करने के लिए महिला कल्याण विभाग द्वारा वेबिनार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें शहर की सैंकड़ों महिलाओं एवं बालिकाओं को कानून के बारे में जानकारी दी गई है। साथ ही महिलाओं को वन स्टॉप सेंटर के बारे में भी जागरूक किया गया है। जहां एक ही छत के नीचे सभी सुविधाएं शासन की ओर से महिलाओं को दी जा रही है।

बुधवार को महिला कल्याण विभाग एवं वन स्टॉप सैंटर की प्रभारी गजाला त्यागी ने बताया कि शासन के आदेश पर चलाएं जा रहे मिशन शक्ति अभियान के तहत कोरोना वायरस के संक्रमण के चलते एक वेबिनार कार्यशाला का आयोजन किया गया है। जिसमें शामली, कांधला, थानाभवन, झिझाना, चौसाना, बाबरी, गढ़ीपुख्ता आदि क्षेत्र की महिलाओं एवं बालिकाओं ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में शहर की एनजीओ चलाने वाली महिलाओं ने भी हिस्सा लिया। वेबिनार कार्यक्रम में गजाला त्यागी ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि महिलाओं एवं बालिकाओं को शत प्रतिशत सुरक्षा देने के लिए सरकार द्वारा विभिन्न हेल्प लाइन जारी की गई है। आप किसी भी समय हेल्पलाइन पर कॉल करके अपनी समस्याओं को बता सकते हैं। गजाला त्यागी ने कहा कि महिलाओं के साथ होने वाले उत्पीड़न के खिलाफ और महिलाओं की समस्याओं का समाधान करने के लिए शासन द्वारा वन स्टॉप सेंटर भी चलाया जा रहा है। शामली में भी वन स्टॉप सेंटर का कार्यालय है। जहां एक ही छत के नीचे महिलाओं को सुरक्षा, अस्पताल, पुलिस सभी तरह की सहायता दी जा रही है। कार्यक्रम में जिले की सैंकडों बालिकाओं एवं महिलाओं ने हिस्सा लिया है। गजाला त्यागी ने बताया कि कोविड-19 के चलते कार्यक्रम जूम एप पर आनलाइन किया गया है। कार्यक्रम में पीड़ित महिलाओं को भी जोड़कर उनकी समस्याओं का समाधान किया गया है।

chat bot
आपका साथी