नियमों का पालन करें..और बचा लें ¨जदगी

जागरण संवाददाता, शामली : रात में और वह भी कोहरे के मौसम में, चोपहिया या फिर बड़ा लोडे

By JagranEdited By: Publish:Mon, 12 Nov 2018 10:27 PM (IST) Updated:Mon, 12 Nov 2018 10:27 PM (IST)
नियमों का पालन करें..और बचा लें ¨जदगी
नियमों का पालन करें..और बचा लें ¨जदगी

जागरण संवाददाता, शामली : रात में और वह भी कोहरे के मौसम में, चोपहिया या फिर बड़ा लोडेड वाहन चलाना जोखिम भरा काम है। यदि ऐसे मौसम में दोपहिया वाहन पर रात में जाना पड़ जाए तो समझ लें, वाहन चलाना ¨जदगी को दांव पर लगाने के बराबर होगा। जान है तो जहान है। यह बात सोचते हुए वाहन चलाते हुए अपनी मंजिल पर पहुंचने के लिए सुरक्षात्मक कदम उठाने होंगे। कोहरे से सुरक्षा करने वाले उपकरणों को अपनाना ही होगा। कायदे कानून व नियमों का पालन कर ¨जदगी को सुरक्षित रखा जा सकता है। बड़े वाहनों के चालकों को भी अपनी व दूसरी की ¨जदगी को सुरक्षित रखने के लिए रात में अपने वाहन सड़क किनारे खड़े करते हुए नियमों का पालन करना होगा। विशेष तौर पर रात में वाहन के खराब होने या अन्य किसी कारण से सड़क किनारे वाहन खड़ा करने पर डीपर लाइट जरूर प्रयोग करनी चाहिए। ऐसा न करने पर कोहरे में बड़ा हादसा होने से कोई नहीं बचा सकता।

बरतें ये सावधानियां-

- वाहनों में फॉग लाइट लगाएं।

- घने कोहरे की स्थिति में सड़क पर दायीं तरफ पेंटिट रोड मार्क व डिवाइडर के आधार पर आगे बढ़ें।

- गाड़ी कभी बीच सड़क पर खड़ी न करें।

- वाहन को ओवर लोड कर न चलाएं।

- वाहन की रफ्तार अधिक तेज न रखें।

- गाड़ी चलाते समय वाहन चालक बात न करें।

- क्षमता से ज्यादा समय तक वाहन न चलाएं।

- नशा कर वाहन न चलाएं।

- वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करें।

- ओवरटेक करते वक्त जल्दबाजी न करें।

- ट्रैफिक नियमों का पालन करें। हाईवे व शहर में कहीं हो न जाए बड़ा हादसा-

कोहरे के दौरान जब कभी भी वाहन चलाना हो तब खुद को ही सावधान रहकर वाहन चलाना होगा। सामने से आने वाले वाहन के चालक पर विश्वास न करें कि वह बचकर निकल जाएगा। जल्दबाजी में आगे जा रहे वाहन को ओवरटेक न करें। सड़क किनारे लोडिड वाहन को खड़ा न करें। रात में वाहन की डीपर लाइट जलाकर रखे।रात में यातायात नियमों का पालन करते हुए वाहन को चलाएं, क्योंकि रात में कोहरे के दौरान बड़े हादसे होते है। यदि शहर के अंदर वाहन खड़ा करना पड़ जाए अथवा चलाना, तो भी यातायात नियमों का पालन करना होगा। अपने वाहन को सड़क किनारे खड़ा करने से बचें। ऐसा करनी की छोटी सी चूक कई लोगों की जान के दुश्मन बन सकती है। ट्रकों में लोड सरिये ले सकते है जान

अमूमन देखा जाता है कि रात के समय चालक अपने ट्रकों में फैक्ट्री से सरियों को लादकर लेकर चलते है जो पीछे आने वाले वाहन के चालक व वाहन में सवार लोगों के लिए खतरनाक होता है। इन हालातों में सरियों पर रात में टेल लाइट का इस्तेमाल किया जाए। ताकि यह टेल लाइन रात में दूर से ही जलती हुई दिखाई दे। एआरटीओ मुंशीलाल ने कहा कि इस मामले में चालकों को जागरूक किया जाएगा। इन्होंने कहा-

कोहरे के मद्देनजर सुरक्षा के लिए अभियान जल्द ही शुरू किया जा रहा है। रात में चलने वाले वाहनों पर रिफ्लेक्टर आदि लगवाएं जाएंगे। चालकों को रात में वाहन चलाने के लिए नियमों बताते हुए उन्हें जागरूक किया जाएगा।

-भंवर ¨सह जिला यातायात अधिकारी, शामली।

chat bot
आपका साथी