महिला हेल्प लाइन में आठ दिन में 12 शिकायतें

थानाभवन क्षेत्र में महिला शोषण व अन्य अपराधों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से राज्य सरकार की ओर से शुरू की गई महिला शक्ति हेल्प लाइन पर आठ दिन के भीतर 12 शिकायतें दर्ज की गई।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 31 Oct 2020 08:51 PM (IST) Updated:Sat, 31 Oct 2020 08:51 PM (IST)
महिला हेल्प लाइन में आठ दिन में 12 शिकायतें
महिला हेल्प लाइन में आठ दिन में 12 शिकायतें

शामली, जेएनएन। थानाभवन क्षेत्र में महिला शोषण व अन्य अपराधों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से राज्य सरकार की ओर से शुरू की गई महिला शक्ति हेल्प लाइन पर आठ दिन के भीतर 12 शिकायतें दर्ज की गई। इससे पहले 15 शिकायतें मोबाइल के जरिए दर्ज कराई गई। पुलिस का दावा है कि एक शिकायत का निस्तारण होना बाकी है अन्य सभी का निस्तारण कर दिया गया है।

थाने में 24 अक्टूबर से महिला शक्ति हेल्प लाइन सेल की स्थापना की गई थी। 24 अक्टूबर से पहले मोबाइल के जरिए महिला संबंधी 15 शिकायतें दर्ज हुई, जिनका पूर्व में ही निस्तारण कर दिया गया। 24 अक्टूबर के बाद अब तक कुल 12 शिकायतें महिला हेल्पलाइन में दर्ज कराई गई हैं। इनमें से मात्र तीन शिकायतें ही ऐसी हैं, जिनमें महिला ने पति व परिवार के अन्य सदस्यों के खिलाफ मारपीट या शोषण करने का आरोप लगाया है। बाकी शिकायतों में अधिकांश महिला का पड़ोसी या किसी रिश्तेदार से झगड़े का आरोप है। शनिवार को भी महिला हेल्पलाइन पहुंची क्षेत्र के गांव सोंटा रसूलपुर निवासी महिला शबाना खातून ने आरोप लगाया कि सुबह के समय पानी भरने को लेकर उसका पड़ोसी के साथ विवाद हो गया। पड़ोसी ने उसके साथ अभद्र व्यवहार करते हुए मारपीट की। थाना प्रभारी प्रभाकर कैंतुरा ने बताया कि शिकायत पर तुरंत कार्रवाई करते हुए पुलिस की टीम को मौके पर भेज दिया गया है।

chat bot
आपका साथी