अखिलेश से मिलने को बेकाबू हुए कार्यकर्ता, सुरखाकर्मियों ने संभाला

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 14 Sep 2019 12:02 AM (IST) Updated:Sat, 14 Sep 2019 12:02 AM (IST)
अखिलेश से मिलने को बेकाबू हुए कार्यकर्ता, सुरखाकर्मियों ने संभाला
अखिलेश से मिलने को बेकाबू हुए कार्यकर्ता, सुरखाकर्मियों ने संभाला

जेएनएन, शाहजहांपुर : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। हालांकि उनसे मिलने के उत्साह में कई बार स्थिति असहज हो गई। तिलहर रोड स्थित स्वागत ढाबा (होटल) पर धक्का मुक्की में गमले, शीशे टूट गए, सुरक्षार्किमयों ने कई कार्यकर्ताओं को धक्का देकर पीछे हटाना पड़ा। स्थिति बिगड़ती देख अखिलेश नाश्ता किए बिना ही बाहर निकल आए और आगे के लिए रवाना हो गए।

लखनऊ से रामपुर जा रहे पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का काफिला ढाई बजे के करीब गुर्री चौकी पहुंचा। यहां जिलाध्यक्ष तनवीर खां के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने अखिलेश का फूल मालाओं से स्वागत किया। रोजा होते हुए बरेली मोड़ के ढाबा पर स्वागत की व्यवस्था थी। वहां करीब तीन बजे काफिला पहुंचते ही व्यवस्थाएं बदहाल हो गई। उत्साही कार्यकर्ताओं के आगे पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था लड़खड़ाई तो अखिलेश के सुरक्षाकर्मियों ने सख्ती दिखायी। भेंट की साइकिल

रोजा : सपा प्रमुख अखिलेश यादव के रोजा पहुंचने पर निवर्तमान युथ ब्रिगेड जिलाध्यक्ष ओम गुप्ता, निवर्तमान राष्ट्रीय सचिव लोहिया वाहिनी पंकज वर्मा, रवि सक्सेना, राहुल अमन कश्यप ने साइकिल भेंट की।

कार्यकर्ताओं ने बरसाए फूल

मीरानपुर कटरा : मीरानपुर कटरा चौराहा स्थित नेशनल हाईवे पर अखिलेश यादव को पूर्व विधायक राजेश यादव, एमएलसी अमित यादव ने बुके भेंट किए। इस दौरान सपा नगर अध्यक्ष सरताज अहमद, सुरेंद्र पाल सिंह, हरिशरण सिंह, सत्येद्र कुमार, पुनीत गुप्ता, जितेंद्र यादव आदि मौजूद रहे। पूर्व विधायक की जेब से 50 हजार किए पार

भीड़ में पूर्व विधायक राजेश यादव के जेब पर किसी ने हाथ साफ कर दिया। उनकी जेब से 50 हजार रुपये गायब कर दिए। इसी तरह ढाबा पर स्वागत के दौरान दर्जनों लोगों की जेब कट गई।

chat bot
आपका साथी