सना- प्रभजोत के जैविक विविधता व रिषभ के ग्रीन सिटी मॉडल को प्रथम स्थान

समग्र शिक्षा अभियान के तहत राजकीय इंटर कॉलेज में शुक्रवार को जनपद स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी लगाई गई। जिला विद्यालय निरीक्षक शौकीन सिंह यादव ने रिबन काटकर विज्ञान प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। सभी 32 स्कूलों के मॉडल देखे। मेधावियों का उत्साह वर्धन करते हुए वैज्ञानिक बनने को प्रेरित किया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 23 Jan 2021 01:01 AM (IST) Updated:Sat, 23 Jan 2021 01:01 AM (IST)
सना- प्रभजोत के जैविक विविधता व रिषभ के ग्रीन सिटी मॉडल को प्रथम स्थान
सना- प्रभजोत के जैविक विविधता व रिषभ के ग्रीन सिटी मॉडल को प्रथम स्थान

जेएनएन, शाहजहांपुर : समग्र शिक्षा अभियान के तहत राजकीय इंटर कॉलेज में शुक्रवार को जनपद स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी लगाई गई। जिला विद्यालय निरीक्षक शौकीन सिंह यादव ने रिबन काटकर विज्ञान प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। सभी 32 स्कूलों के मॉडल देखे। मेधावियों का उत्साह वर्धन करते हुए वैज्ञानिक बनने को प्रेरित किया। निर्णायक मंडल ने सीनियर वर्ग में डा. सुदामा प्रसाद की बाल वैज्ञानिक सना फात्मा व प्रभजोत कौर के जैव विविधता माडल तथा जूनियर वर्ग में ज्ञान इंटर कालेज मिर्जापुर के रिषभ के ग्रीन सिटी मॉडल को सर्वश्रेष्ठ बताया।

जीआइसी में प्रदर्शनी का जीआइसी प्रधानाचार्य रणवीर सिंह समेत केके शुक्ला अवधेश सिंह, राम अमीर, ज्ञानेश्वर के साथ विज्ञान शिक्षक प्रेम शंकर, राकेश कुमार ने बच्चों को प्रोत्साहित किया। डीआइओएस ने कहा कि विज्ञानियों ने सदैव मानव कल्याणार्थ कार्य किया। प्रदर्शनी में सुहेल अख्तर, प्रवीण कुमार प्रियदर्शी, दीपक कुमार, शशांक आदि रहे।

इन विद्यार्थियों को मिलेगा नकद पुरस्कार

विज्ञान प्रदर्शनी के प्रथम स्थान प्राप्त को पांच हजार, द्वितीय को तीन हजार तथा तृतीय स्थान पर रहे विद्यार्थियों को दो हजार का नकद पुरस्कार मिलेगा। दूसरे स्थान पर दीपक कुमार, विशाल सिंह जनता इंटर कॉलेज, वैशाली सिंह शक्ति व खेल तथा तृतीय स्थान के लिए मो. उमस जेसीबी इस्लामियां, जसप्रीत कौर वायु प्रदूषण राजकीय कन्या इंटर कॉलेज पुवायां को चुना गया। सोनम आर्य महिला, नेहा हर कुमार पाठक, मुस्कान क्रिश्चियन ग‌र्ल्स, शैबी सिंह कुर्रिया कला, विवेक सिंह मंगलसेन, उत्तम कुमार जीआइसी, विशेष कुमार एसपी कॉलेज, संजना अग्निहोत्री आर्य कन्या, पीयूष वर्मा एबी रिच, हिमांशु शुक्ला पुवायां इंटर कॉलेज के माडल को सांत्वना पुरस्कार मिला। इन्हें एक हजार रुपये के नकद पुरस्कार मिलेगा।

chat bot
आपका साथी