..तब थाने में लगेगी सिंघम की फोटो

पुलिस कर्मियों में ड्यूटी के प्रति संजीदगी बढ़ाने के लिये थाना स्तर पर प्रतिस्पर्धा शुरू हो गई है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 30 Oct 2018 11:16 PM (IST) Updated:Tue, 30 Oct 2018 11:16 PM (IST)
..तब थाने में लगेगी सिंघम की फोटो
..तब थाने में लगेगी सिंघम की फोटो

शाहजहांपुर: पुलिस कर्मियों में ड्यूटी के प्रति संजीदगी बढ़ाने के लिये थाना स्तर पर प्रतिस्पर्धा शुरू हो गई है। जो दारोगा या पुलिस कर्मी अच्छा काम करेगा। उसका सम्मान के साथ थाने पर एक महीने के लिये फोटो लगाया जायेगा। पुलिस कर्मी का फोटो उसके अच्छे काम को दर्शाएगा। इससे पुलिस कर्मियों के अंदर अच्छा काम करना का जज्बा पैदा होगा। अधिकारियों की नजर में नंबर बढ़ने के साथ सर्विस डायरी पर भी इसका उल्लेख किया जायेगा। जो कि प्रोन्नति के समय काफी कारगार होगा। एक तरीके चुने हुए पुलिस कर्मी को हम ¨सघम की परिभाषा दे सकते हैं।

पुलिस विभाग में एक समय था कि पुलिस कर्मी अच्छा काम करने के बाद अधिकारियों की डांट से हताश हो जाते थे। लेकिन अब अधिकारियों ने पुलिस कर्मियों के अंदर काम के प्रति लगन पैदा करने के लिए उनको पुरस्कृत करने का निर्णय लिया है। सबसे अच्छा पुलिस कर्मी चुनने के मानक

- घटनाओं का खुलासा करना

- फरियादियों से अच्छा व्यवहार करना

- बीट पर पकड़ मजबूत होना

- समय से तफ्तीश पूरी करना

- चे¨कग अभियान में अधिक चालान

- वांछित अपराधियों को पकड़ना

दारोगा रोहित रहे इस माह के हीरो

दारोगा रोहित कुमार बहादुरगंज के चौकी प्रभारी के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने इस माह दो बड़े खुलासे किये। इसके साथ ही उनको सभी कार्यों में अच्छे अंक मिले।

- क्षेत्र के मुहल्ला जलालानगर में निवासी सर्राफा व्यापारी रवि गुप्ता के घर हुई लाखों की लूट का खुलासा किया।

- अंटा चौराहा के पास से महिला डॉक्टर से पर्स लूट का खुलासा किया।

पुलिस कर्मियों को काम के प्रति प्रोत्साहित करने के लिये शुरू किया गया है। इससे पुलिस कर्मियों के अच्छे कामों और वर्क आउट को देखा जाता है। इसी आधार उसका चयन किया जाता है।

डॉ. एस चनप्पा, एसपी

chat bot
आपका साथी