महाराष्ट्र पैटर्न पर हो सि¨टग प्लान

जागरण संवाददाता, शाहजहांपुर : उत्तर प्रदेशीय मिनिस्ट्रीरियल कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ की बैठक हुई,

By JagranEdited By: Publish:Tue, 25 Jul 2017 06:27 PM (IST) Updated:Tue, 25 Jul 2017 06:27 PM (IST)
महाराष्ट्र पैटर्न पर हो सि¨टग प्लान
महाराष्ट्र पैटर्न पर हो सि¨टग प्लान

जागरण संवाददाता, शाहजहांपुर :

उत्तर प्रदेशीय मिनिस्ट्रीरियल कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ की बैठक हुई, जिसमें कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई। पदाधिकारियों ने प्रदेश की सभी कलेक्ट्रेट व तहसीलों में महाराष्ट्र के पैटर्न पर सि¨टग प्लान की मांग उठाई।

कलेक्ट्रेट में हुई बैठक में जिलाध्यक्ष अवधेश अग्निहोत्री ने कहा कि कर्मचारियों के कामकाज का तरीका बदल रहा है। इसलिए उनके बैठने के लिए फर्नीचर आदि को भी बदला जाना चाहिए। उन्होंने बताया कि महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले की कलेक्ट्रेट के मॉडल को लागू किया जा सकता है। इसके अलावा रिक्त ज्येष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों व मुख्य प्रशासनिक अधिकारियों की पदोन्नति के लिए तत्काल औचित्यपूर्ण कार्रवाई करने, लेखा का कार्य करने वाले पटल सहायकों को लेखा संवर्ग का वेतन देने, ग्रेड वेतन संबंधी मांग पर अब तक हुई कार्रवाई का ब्योरा देने, वेतन विसंगतियों को दूर करने सहित अन्य मांगों को पूरा कराने की मांग की।

बैठक में जिला मंत्री गोपाल सिंह, उपाध्यक्ष ओम प्रकाश वाजपेयी, अश्वनी त्रिपाठी, राजीव देव पांडेय, मो. सलीम खां, योगेश चंद्र अग्रवाल, विपिन अग्निहोत्री, नत्थूलाल, दिनेश चंद्र दीक्षित, संजीव सक्सेना, शफीकुर्रहमान, पुष्पा श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी