कान्हा के प्राकट्य पर आस्था का सैलाब

शाहजहांपुर : श्रीकृष्ण के प्राकट्य पर मध्यरात्रि उमड़ा आस्था का सैलाब दूसरे दिन चरम पर पहुंच गया। ग्व

By Edited By: Publish:Sat, 27 Aug 2016 01:24 AM (IST) Updated:Sat, 27 Aug 2016 01:24 AM (IST)
कान्हा के प्राकट्य पर आस्था का सैलाब

शाहजहांपुर : श्रीकृष्ण के प्राकट्य पर मध्यरात्रि उमड़ा आस्था का सैलाब दूसरे दिन चरम पर पहुंच गया। ग्वाल वाल के स्वरूप में सजे भक्तों ने शुक्रवार को नंदोत्सव में भक्तिगीतों पर जमकर नृत्य किया। श्रद्धालुओं ने नंदोत्सव शोभायात्रा में शामिल होकर झांकियों की पूजा आरती की। मार्ग में पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया गया। गुरुवार को जिले भर में जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम से मना। बिसरात रोड स्थित श्री दारिकाधीश मठिया आश्रम में भव्य रूप से राधाकृष्ण की झांकिया सजाई गई। कलाकारों ने यहां कृष्ण की रासलीलाओं पर भावपूर्ण नृत्य प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। शुक्रवार को यहां से नंदोत्सव की धूम रही। आश्रम अध्यक्ष महंत रामशरण दास की अगुवाई में यहां से गाजे बाजे व आकर्षक झांकियों के साथ नंदोत्सव शोभायात्रा निकली। हनुमतधाम पर यात्रा का ठहराव हुआ। यहां भी श्रद्धालुओं तथा कलाकारों ने भक्तिगीतों पर नृत्य किया। भक्तों ने झांकियों का पूजन अर्चन कर आरती उतारी। रास्तें में पुष्पवर्षा से स्वागत हुआ। रात्रि में यहां गो¨वदाओं ने पिरामिड बनाकर दो 18 फिट पर लटकाई गई दो मटकी फोड़ी। जीवनलाल, मुन्नालाल, विकास, राहुल आदि ने कान्हा के प्राकट़य की खुशी में मक्खन, बिस्किट, टापी आदि को लुटाया। बरेली मोड़ स्थित खाटू श्याम मंदिर को श्रद्धाभक्ति श्री श्याम सेवा ट्रस्ट ने भव्य रूप से सजाया। मुख्य ट्रस्टी अशोक अग्रवाल पप्पू चौधरी, शिवम अग्रवाल, पूजा अग्रवाल, साधना अग्रवाल आदि ने आराधना की। मंदिर प्रबंधक सुमित यादव, गंगाराम यादव समेत महेश, साहिल आदि का सहयोग रहा। सरायकाइयां स्थित ऊं कालेश्वर नाथ मंदिर में वृंदावन के ²श्य की मनोहारी झांकियां सजाई गई। कार्यक्रम में डा. अमित ¨सह, अरुण त्रिवेदी, शिशिर कुमार, प्रधानाचार्य अर¨वद बाजर्पई का सहयोग रहा। आरएसएस की महिला शाखा विभाग प्रमुख अंशू राजानी ने स्थानीय कैंप कार्यालय पर जन्माष्टमी पर्व को कीर्तन भजन व संगोष्ठी के साथ मनाया।

chat bot
आपका साथी