छह फरवरी से हड़ताल करेंगे कर्मचारी और शिक्षक

पुरानी पेंशन नीति बहाल करने की मांग को लेकर कर्मचारी, शिक्षक, अधिकारी पेंशन बहाली मं'ा द्वारा छह फरवरी से 12 फरवरी तक महा हड़ताल करने का निर्णय लिया गया है। इस क्रम में मंगलवार को खलीलाबाद के पूर्व माध्यमिक विद्यालय परिसर से मोटरसाइकिल रैली भी निकाली जाएगी।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 04 Feb 2019 11:03 PM (IST) Updated:Mon, 04 Feb 2019 11:03 PM (IST)
छह फरवरी से हड़ताल करेंगे कर्मचारी और शिक्षक
छह फरवरी से हड़ताल करेंगे कर्मचारी और शिक्षक

संतकबीर नगर:पुरानी पेंशन नीति बहाल करने की मांग को लेकर कर्मचारी, शिक्षक, अधिकारी पेंशन बहाली मंच द्वारा छह फरवरी से 12 फरवरी तक महा हड़ताल करने का निर्णय लिया गया है। इस क्रम में मंगलवार को खलीलाबाद के पूर्व माध्यमिक विद्यालय परिसर से मोटरसाइकिल रैली भी निकाली जाएगी।

पेंशन संघर्ष समिति के चेयरमैन रामभजन यादव ने बताया कि महाहड़ताल के क्रम में कर्मचारी, शिक्षक और अधिकारियों द्वारा यूपी बोर्ड परीक्षा का भी बहिष्कार किया जाएगा। इसके साथ ही परिषदीय और सहायता प्राप्त विद्यालयों में मध्याह्न भोजन भी नहीं बनवाया जाएगा। छह दिवसीय महाहड़ताल के बाद भी बात नहीं बनी तो 12 फरवरी से के बाद अनिश्चितकालीन हड़ताल की जाएगी। उन्होंने कहा कि आगे चुनाव में ड्यूटी का बहिष्कार करने की भी योजना पर अमल किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी