नेताजी की जयंती पर राष्ट्र रक्षा का संकल्प

नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती बुधवार को मनाई गई। सभी ने देश के प्रति उनके योगदान पर विस्तार से चर्चा करने के साथ ही उनके सिद्धांतों को जीवन का अंग बनाने का संकल्प लिया। तुम हमें खून दो मैं तुम्हें आजादी दूंगा के नारों को दोहरवाकर शैक्षिक संस्थानों में बच्चों को नेताजी के बारे में जानकारी देकर राष्ट्रीय एकता व अखंडता का संकल्प लिया गया। खलीलाबाद स्थित कूड़ीलाल रुंगटा सरस्वती विद्या मंदिर पर नेताजी की जयंती मनाई गई। प्रधानाचार्य धीरेंद्र कुमार ¨सह ने कहा कि गुलामी की जंजीरों को काटने व देश को आजाद कराने में नेताजी की भूमिका रही।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 23 Jan 2019 10:40 PM (IST) Updated:Wed, 23 Jan 2019 10:40 PM (IST)
नेताजी की जयंती पर राष्ट्र रक्षा का संकल्प
नेताजी की जयंती पर राष्ट्र रक्षा का संकल्प

संतकबीर नगर:नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती बुधवार को मनाई गई। सभी ने देश के प्रति उनके योगदान पर विस्तार से चर्चा करने के साथ ही उनके सिद्धांतों को जीवन का अंग बनाने का संकल्प लिया। तुम हमें खून दो मैं तुम्हें आजादी दूंगा के नारों को दोहरवाकर शैक्षिक संस्थानों में बच्चों को नेताजी के बारे में जानकारी देकर राष्ट्रीय एकता व अखंडता का संकल्प लिया गया।

खलीलाबाद स्थित कूड़ीलाल रुंगटा सरस्वती विद्या मंदिर पर नेताजी की जयंती मनाई गई। प्रधानाचार्य धीरेंद्र कुमार ¨सह ने कहा कि गुलामी की जंजीरों को काटने व देश को आजाद कराने में नेताजी की भूमिका रही। शैलेष श्रीवास्तव ने कहा कि जनसेवक बनकर कार्य करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले नेताजी सदैव याद किए जाएंगे।

सरस्वती शिशु मंदिर सरस्वतीपुरम में प्रधानाचार्य भानुप्रताप त्रिपाठी ने कहा कि उनके आदर्श पर चलकर नागरिक जिम्मेदारियों का निर्वहन संभव है। कार्यक्रम अनिलकुमार त्रिपाठी, उमाशंकर मिश्र, रामप्रताप पांडेय, बृजेश त्रिपाठी, हरिश्चंद्र शुक्ल ने संबोधित किया।

एचआर इंटर कालेज खलीलाबाद में प्रधानाचार्य उदयभान ¨सह ने संबोधित किया। इस मौके पर मनोज मिश्रा, अरुण ओझा, आरडी दूबे, सुनील मिश्रा, पुनीत त्रिपाठी, विनय मिश्रा, अखिलेश भारती, ज्ञानप्रकाश शाह, संतमोहन त्रिपाठी, नरेंद्रप्रसाद राय आदि मौजूद रहे। बाल भारती के कार्यक्रम में संरक्षक अनीता यादव ने कहा कि नेताजी ने आजाद ¨हद फौज के माध्यम से सभी को एकजुट करके भारत मां की सेवा की।

chat bot
आपका साथी