ट्राई साइकिल पाकर खिले दिव्यांगों के चेहरे

जले के विकास भवन पर गुरुवार को दिव्यांगों में ट्राई साइकिल का वितरण किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 17 Sep 2020 08:35 PM (IST) Updated:Thu, 17 Sep 2020 08:35 PM (IST)
ट्राई साइकिल पाकर खिले दिव्यांगों के चेहरे
ट्राई साइकिल पाकर खिले दिव्यांगों के चेहरे

संत कबीरनगर : जिले के विकास भवन पर गुरुवार को दिव्यांगों में ट्राई साइकिल का वितरण किया गया। विधायक दिग्विजय नारायण उर्फ जय चौबे ने सभी को ट्राई साइकिल सौंपा। इससे लाभार्थी दिव्यांगों के चेहरे खिल उठे।

विधायक ने कहा कि सरकार दिव्यांगों को विकास की मुख्य धारा से जोड़ने का प्रयास कर रही है। केंद्र और प्रदेश की सरकार गरीबों के जीवन स्तर को ऊंचा उठाने के लिए भी सतत प्रयास कर रही है। सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए पात्रों को आवेदन अनिवार्य रूप से करना चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में हर कार्य पारदर्शिता से हो रहा है। कोई भी कर्मचारी या अधिकारी धन की मांग करे तो इसकी सूचना उन्हें दी जानी चाहिए।उन्होंने सभी दिव्यांग पेंशनरों से अपना आधार नंबर जमा करवाने को कहा। इस दौरान जिला दिव्यांगजन कल्याण अधिकारी प्रियंका यादव, भाजपा महिला मोर्चा की क्षेत्रीय अध्यक्ष सुनीता अग्रहरि, जिलाध्यक्ष बद्री प्रसाद यादव, अवधेश सिंह, अमित श्रीवास्तव,निरंजन लोहिया, नित्यानंद, प्रेमा देवी , महेंद्र राजभर, दिनेश सिंह, हिमांशु राय, घनश्याम दास बिड़ला आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी