कमरे में से आ रही थीं आवाजें, पति ने झांक कर देखा तो उसकी पत्नी दूसरे युवक के साथ...इसके बाद पति ने कर दिया यह काम
खादर क्षेत्र के गांव टोकरा पटटी में बच्चों को लेकर दो पक्षों में कहासुनी के बाद विवाद हो गया। मारपीट में दोनों पक्षों की दो महिलाएं घायल हो गई। शुक्रवार को गांव निवासी महिला अनीशा पत्नी नवाबुद्दीन व पड़ोस में रहने वालीं फरीन पुत्री हनीफ के परिवार के बीच बच्चों के लेकर विवाद हुआ था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जासं, गजरौला : नगर के एक मुहल्ले में प्रेमी के साथ कमरे में बंद महिला को उसके पति ने रंगेहाथों पकड़ लिया। इस दौरान शाेरशराबा सुनकर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। डायल-112 पुलिस भी आ गई। बाद में मामला रफादफा कर दिया गया।
प्रकरण चौपला पुलिस चौकी क्षेत्र के एक मुहल्ले का बताया गया है। यहां पर एक महिला अपने प्रेमी के साथ कमरे में मौजूद थी। इसी बीच उसके पति को जब इस बारे में पता चला तो पति भी संंबंधित कमरे पर पहुंच गया और पत्नी को रंगेहाथ पकड़ लिया। थाना पुलिस का कहना है कि इस तरह का कोई मामला संज्ञान में नहीं आया है।
बच्चों को लेकर विवाद, दो महिलाएं घायल
खादर क्षेत्र के गांव टोकरा पटटी में बच्चों को लेकर दो पक्षों में कहासुनी के बाद विवाद हो गया। मारपीट में दोनों पक्षों की दो महिलाएं घायल हो गई। शुक्रवार को गांव निवासी महिला अनीशा पत्नी नवाबुद्दीन व पड़ोस में रहने वालीं फरीन पुत्री हनीफ के परिवार के बीच बच्चों के लेकर विवाद हुआ था। गाली-गलौज करने के बाद बात मारपीट पर पहुंच गई। प्रभारी निरीक्षक हरीश वर्धन सिंह ने बताया कि मामले की जांच कराकर कार्रवाई होगी।