राममहोत्सव एवं व्रत परायण की रही धूम

विश्व हिन्दू परिषद एवं हिन्दू जागृति मंच के तत्वावधान में श्रीराम महोत्सव एवं व्रत परायाण कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया। जिसमें सर्व प्रथम पंडित अजय शुक्ला ने मुख्य यजमान चन्द्रपाल वाष्र्णेय रामराज भण्डूला सुभाष चन्द्र मोंगिया हिमाशुं पूनिया ने मां दुर्गा के ब्रह्मचारिणी स्वरूप का विधि विधान से पूजन किया और भक्तों माता रानी की आरती की।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 07 Apr 2019 11:59 PM (IST) Updated:Mon, 08 Apr 2019 06:16 AM (IST)
राममहोत्सव एवं व्रत परायण की रही धूम
राममहोत्सव एवं व्रत परायण की रही धूम

सम्भल: विश्व हिन्दू परिषद एवं हिन्दू जागृति मंच के तत्वावधान में श्रीराम महोत्सव एवं व्रत परायण कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया जिसमें सर्व प्रथम पंडित अजय शुक्ला ने मुख्य यजमान चन्द्रपाल वाष्र्णेय, रामराज भण्डूला, सुभाष चन्द्र मोंगिया, हिमाशुं पूनिया ने मां दुर्गा के ब्रह्मचारिणी स्वरूप का विधि विधान से पूजन किया और भक्तों माता रानी की आरती की।

रविवार को शहर के मुहल्ला दुर्गा कालोनी स्थित विक्रम पैलेस में विहिप व हिन्दू जागृति मंच ने संयुक्त रूप से श्रीराम महोत्सव व व्रत परायण का कार्यक्रम आयोजित किया। जिसमें सभी भक्तों ने माता रानी की पूजा की और महिलाओं ने भजन गाये। विहिप के क्षेत्र संगठन मंत्री मनोज कुमार वर्मा ने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम ने उपदेश देकर नहीं स्वयं के कार्य से सुकृत्य से आदर्श आचरण प्रस्तुत कर हमें सिखाया है। उन्होंने कहा कि हिन्दू नववर्ष की बेला में मां भगवती के नवरात्रों में उपवास का जितना महत्व है उससे ज्यादा महत्व व्रत परायण कराने का है। मनोज कुमार वर्मा, यशपाल सिंह, सुशील मेहरोत्रा, रामराज भंडूला, नीरज कुमार गुप्ता, को पगडी पहनाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर मूलचन्द्र वाष्र्णेय, अनिल वाष्र्णेय, देवराज भंडूला, डॉ. वीके पूनिया, सतेन्द्र परछाई, दीपक शर्मा, सुबोध गुप्ता आदि रहे। संचालन विकास वर्मा ने किया।

chat bot
आपका साथी