रिपोर्ट दर्ज कराने को थाने के चक्कर काट रही महिला

सम्भल : हयातनगर थाना क्षेत्र में विवाहिता की दो महीने पहले हत्या कर दी गई थी। महिला की मां आरोपी सस

By JagranEdited By: Publish:Wed, 24 May 2017 12:41 AM (IST) Updated:Wed, 24 May 2017 12:41 AM (IST)
रिपोर्ट दर्ज कराने को थाने के चक्कर काट रही महिला
रिपोर्ट दर्ज कराने को थाने के चक्कर काट रही महिला

सम्भल : हयातनगर थाना क्षेत्र में विवाहिता की दो महीने पहले हत्या कर दी गई थी। महिला की मां आरोपी ससुराल पक्ष के लोगों पर कार्रवाई के लिए थाने के चक्कर काट रही है, लेकिन अभी तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई और पुलिस कर्मी उसे वहां आने के बाद बार बार टरका देते है।

घटनाक्रम के मुताबिक कुंदरकी थाना क्षेत्र के अमीपुर पंचल गांव निवासी राम¨सह ने अपनी बेटी की शादी लगभग दस वर्ष पहले हयातनगर थाना क्षेत्र के ऐंचोली गांव निवासी रनवीर के साथ की थी। इस दौरान महिला ने चार बच्चों को जन्म दिया। मृतका की मां अमरवती का आरोप है कि दो महीने पहले उसके पति व अन्य ससुरालियों ने मिलकर उसकी बेटी की हत्या कर दी थी। जानकारी के बाद परिजन बेटी के ससुराल पहुंच और कार्रवाई के लिए थाने में तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। अब ऐसे में पीडित परिजन लगातार थाने के चक्कर काट रहे है, लेकिन पुलिस कोई कार्रवाई करने को तैयार नहीं है। मंगलवार को मृतका के मासूम बच्चों के साथ उसकी वृद्ध मां थाने पहुंची परन्तु पुलिस कर्मियों ने उसकी एक न सुनी और दुत्कार कर भगा दिया। इसके बाद भी वृद्धा वहां पर बैठी रही कि कोई कार्रवाई हो जाए। कुछ न होने पर काफी इंतजार के बाद वहां से वापस चली गई। वहीं थानाध्यक्ष आरएल पवांर ने बताया मामला उनके संज्ञान में नहीं है।

chat bot
आपका साथी