समाज सुधार के लिए युवा पीढ़ी का उच्च शिक्षित होना जरूरी : राजीव

देवबंद में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा द्वारा समारोह का आयोजन कर संगठन के नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत किया गया। इस दौरान वक्ताओं ने समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर करने के लिए युवा पीढ़ी को उच शिक्षित बनाने का आहवान किया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 07 Feb 2021 11:16 PM (IST) Updated:Sun, 07 Feb 2021 11:16 PM (IST)
समाज सुधार के लिए युवा पीढ़ी का उच्च शिक्षित होना जरूरी : राजीव
समाज सुधार के लिए युवा पीढ़ी का उच्च शिक्षित होना जरूरी : राजीव

सहारनपुर, जेएनएन। देवबंद में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा द्वारा समारोह का आयोजन कर संगठन के नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत किया गया। इस दौरान वक्ताओं ने समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर करने के लिए युवा पीढ़ी को उच्च शिक्षित बनाने का आहवान किया।

रविवार को मजनूवाला रोड स्थित एक सभागार में आयोजित समारोह में संगठन का विस्तार करते हुए संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश राणा ने श्यामबीर प्रधान को संगठन मंत्री, सतबीर सिहं को मंडल अध्यक्ष, डा. बीपी सिंह को प्रदेश सदस्य, जगपाल सिंह को वरिष्ठ मंडल उपाध्यक्ष, रकम सिंह राणा को युवा जिला इकाई अध्यक्ष, कुलदीप सिंह व नैनपाल सिंह को मंडल उपाध्यक्ष, सोनू राणा को ब्लाक उपाध्यक्ष मनोनीत किया। समारोह में कर्नल राजीव ने युवाओं को शिक्षा एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में भाग लेने के लिए योग्य बनाने का आहवान किया। कार्यक्रम को डा. सुखपाल सिंह, सत्यवीर सिंह, श्यामवीर प्रधान, मनोज पुंडीर, विकास पुंडीर ने भी सम्बोधित किया और समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने के लिए युवा पीढ़ी को उच्च शिक्षित बनाने का आहवान किया। संचालन डा. बीपी सिंह ने किया। इस दौरान योगेश, रोशन, अमित, श्रीपाल, अवनीश, चंद्रवीर, विवेक, सुशील, तेजवीर समेत जनपद सहारनपुर, मुजफ्फरनगर व शामली के पदाधिकारी मौजूद रहे।

मार्शल आर्ट के सेंटर शुभारंभ

बिहारीगढ़ : वन मैन आर्मी इंस्टीटयूट आफ मार्शल आर्ट के सेंटर का शुभारंभ चित्रा चौधरी ने जीआरडी एकेडमी के परिसर नरोत्तमगढ़ में किया। उन्होंने कहा कि अब बेटियां किसी से भी कम नहीं हैं। बेटियां हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा दिखा रही हैं। मार्शल आर्ट के तहत प्रशिक्षण प्राप्त कर बालिकाएं व महिलाएं आत्मरक्षा कर सकेंगी। इस अवसर पर सरदार राजा सिंह, नवीन हिक्की ट्रेनर अनुज कश्यप, प्रवेश कांबोज आदि लोग मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी