ताइक्वांडो खिलाड़ियों का चयन

सहारनपुर : फैजाबाद में होने वाली राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता के लिए जिला मंडलीय ट्रायल्

By JagranEdited By: Publish:Mon, 10 Sep 2018 08:59 PM (IST) Updated:Mon, 10 Sep 2018 08:59 PM (IST)
ताइक्वांडो खिलाड़ियों का चयन
ताइक्वांडो खिलाड़ियों का चयन

सहारनपुर : फैजाबाद में होने वाली राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता के लिए जिला मंडलीय ट्रायल्स का आयोजन स्टेडियम में किया गया। ट्रायल्स में जिले व मंडल के अनेक स्कूलों के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।

ट्रायल्स का शुभारंभ श्री दिगंबर जैन कन्या इंटर कालेज की प्रधानाचार्य डा. पूजा मलिक द्वारा फीता काटकर किया गया। साथ ही बच्चों से खेल खेल भावना के साथ खेलने का आह्वान किया। ट्रायल्स के दौरान जिन खिलाड़ियों का चयन किया गया उसके अंडर-14 में खुशी बंसल, छवि मित्तल, आफरीन, जैनब, हलीमा, शाईना, अफरीदा, मोनिका, रिया, सानिया है। अडर-17 में खुशी, महक, हर्षिता, महविश, स्वाति, प्रिया, रिया, एकता, मदीहा, शगुन गुप्ता, युसरा स्वाति तथा अंडर 19 में नेहा, वैष्णवीं, मोनिका, निशा पांडेय, आयूषी, रितिका महेश्वरी, खुशी अनमोल, रूपल, प्राची शामिल है। चयनकर्ताओं में नंदकिशोर, राखी ¨सह, सुनिती गौड़, ऊषा त्यागी, पुनीत गुप्ता, नीतू त्यागी रहे। इस दौरान सुनीत गौड़, उषा त्यागी का विशेष योगदान रहा। केएलजी स्कूल के खिलाड़ियों का राज्य खेलो इंडिया में चयन

जासं, सहारनपुर : अंबाला रोडा स्थित केएलजी पब्लिक स्कूल के खिलाड़ियों ने मिर्जापुर स्थित ग्लोकल स्कूल में चल रही खेलों इंडिया प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर राज्य खेलो इंडिया प्रतियोगिता में प्रवेश किया। बता दे कि स्कूल स्पोर्टस प्रमोशन फाउंडेशन के तत्वावाधान में एथलेटिक्स, खेलों का आयोजन मिर्जापुर में किया जा रहा है जिसमें 24 स्कूलों के 300 से अधिक खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे है। प्रतियोगिता में केएलजी के खिलाड़ियों ने पांच पदक हासिल किए जिसमें रुद्राक्ष ने शार्टपुट में स्वर्ण, आदित्य उपाध्याय ने 1500 मीटर दौड़ में रजत, हर्षदीप ने 100-400 मी. दौड़ में रजत पदक हासिल किया तथा राज्य प्रतियोगिता में अपना स्थान पक्का किया। इसके अलावा आर्यन शर्मा ने ऊंची कूद में कांस्य व सृष्टि सैनी ने 200 मीटर दौड़ में कास्य पदक हासिल किया। प्रधानाचार्य मनोज अवस्थी, अजय वर्मा, अक्षय कुमार ने खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य की कामना की है।

chat bot
आपका साथी