सेवा सप्ताह में भाजपाइयों ने सफाई अभियान चलाया

भाजपा द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में मनाए जा रहे सेवा सप्ताह के अंतर्गत बुधवार को जिला एवं महानगर भाजपा द्वारा सार्वजनिक स्थलों पर स्वछता अभियान चलाया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 16 Sep 2020 10:59 PM (IST) Updated:Wed, 16 Sep 2020 10:59 PM (IST)
सेवा सप्ताह में भाजपाइयों ने सफाई अभियान चलाया
सेवा सप्ताह में भाजपाइयों ने सफाई अभियान चलाया

सहारनपुर, जेएनएन। भाजपा द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में मनाए जा रहे सेवा सप्ताह के अंतर्गत बुधवार को जिला एवं महानगर भाजपा द्वारा सार्वजनिक स्थलों पर स्वच्छता अभियान चलाया।

सेवा सप्ताह में प्रधानमंत्री के जन्मदिवस के उपलक्ष में स्वच्छता अभियान रामपुर मनिहारान विधानसभा के नांगल मंडल में स्वच्छता अभियान कार्यक्रम कार्यक्रम जिला अध्यक्ष डा. महेंद्र सैनी के नेतृत्व में चलाया गया, जिसमें जिला एवं मंडल के सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे। रामपुर मनिहारान के विधायक देवेंद्र निम के नेतृत्व में पहासू में स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस अवसर पर जिला महामंत्री पवन सवई, जिला मंत्री विपिन भारती, मंडल प्रभारी मेला राम, नागल मंडल अध्यक्ष पवन त्यागी, राकेश गांगुली, जिला मीडिया प्रभारी विपिन चौधरी, सारिका वालिया, सोनू सैनी, वैभव अग्रवाल आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

भाजपा महानगर अध्यक्ष राकेश जैन ने वर्धमान कॉलोनी स्थित मोदी चौक से स्वच्छता अभियान की शुरुआत कर कार्यकर्ताओं के साथ साफ सफाई की । कार्यक्रम संयोजक महापौर संजीव वालिया ने विनोद विहार से स्वच्छता अभियान की शुरुआत करते हुए कहा कि भाजपा द्वारा चलाये जा रहे स्वच्छता अभियान का उद्देश्य साफ सफाई करने के साथ ही लोगो को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना है।

पूर्व सांसद राघवलखन पाल शर्मा ने आवास विकास, पूर्व विधायक राजीव गुंबर ने लेबर कॉलोनी, पूर्व विधायक लाजकृष्ण गांधी ने किशनपुरा, पूर्व विधायक रविन्द्र मोल्हू ने ओजपुरा, नवीन नगर व मुकेश चौधरी ने अनमोल विहार में स्वच्छता अभियान चलाकर सड़कों व पार्कों की सफाई कराई। इसके अतिरिक्त महानगर की अनेक मलिन बस्तियों व अन्य जगहों पर स्वच्छता अभियान चला कर रंगोली भी बनाई गई। महानगर में अनेक स्थानों पर कार्यक्रम सहसंयोजक अनिल मित्तल व संदीप रावत, उपाध्यक्ष मनोज ठाकुर, नीरज गुप्ता, प्रवीण छाबड़ा, अमित वर्मा, विक्रम शर्मा, दुष्यंत यादव, पुनीत त्यागी, मीडिया प्रभारी गौरव गर्ग, अरुण लोधी, अमित चौधरी, डॉ नीलू राणा, दीपक रहेजा, मनीष साहनी, बबीता सैनी, रेखा रोहिला, ललित कटारिया आदि ने भी स्वच्छता अभियान चलाया।

chat bot
आपका साथी