चारागाह भूमि की पैमाइश की

गुरुवार को पैठ मैदान के निकट पशु चरागाह की जमीन की पैमाइश की गई जिसमें से अब तक 18 बिस्वा भूमि ही बची है। सरसावा निवासी अमित शर्मा ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत की थी कि कुछ लोगों ने चारागाह की भूमि पर कब्जा कर लिया है। उक्त जमीन शाहपुर और मनोहरपुर गांव की सीमा पर होने की वजह से गुरुवार को दोनो गावों के लेखपाल पैमाइश करने पहुंचे।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 06 Aug 2020 11:32 PM (IST) Updated:Fri, 07 Aug 2020 06:07 AM (IST)
चारागाह भूमि की पैमाइश की
चारागाह भूमि की पैमाइश की

सहारनपुर, जेएनएन। गुरुवार को पैठ मैदान के निकट पशु चरागाह की जमीन की पैमाइश की गई जिसमें से अब तक 18 बिस्वा भूमि ही बची है। सरसावा निवासी अमित शर्मा ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत की थी, कि कुछ लोगों ने चारागाह की भूमि पर कब्जा कर लिया है। उक्त जमीन शाहपुर और मनोहरपुर गांव की सीमा पर होने की वजह से गुरुवार को दोनो गावों के लेखपाल पैमाइश करने पहुंचे। पक्षकार अमित और अन्य गणमान्य लोगों की मौजूदगी में लेखपाल अनुराग कुमार ने सजरे में नक्शा दिखाते हुए बताया कि उक्त भूमि खसरा नंबर 20 के बजाय 193 पर अंकित पर है। भूमि का क्षेत्रफल 1 बीघा 19 बिस्वा है, जो अब मात्र 18 बिस्वा बची है। एक बीघा एक बिस्वा भूमि हाइवे में चली गई है। उधर, अमित शर्मा का कहना है कि हाइवे के अधिकारियों और जिन लोगों ने उक्त जमीन पर कब्जा किया है। उनके विरुद्ध न्याय की लड़ाई लड़ी जाएगी। उनसे मुआवजा वसूल कर ग्राम पंचायत में जमा कराया जाएगा।

chat bot
आपका साथी