पूर्व प्रधान समेत पांच लोगों के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज

नागल में चुनावी रंजिश को लेकर थाना क्षेत्र के गांव खटोली में हुए बवाल के मामले में पुलिस ने पूर्व प्रधान समेत पांच लोगों के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 20 Apr 2021 11:12 PM (IST) Updated:Tue, 20 Apr 2021 11:12 PM (IST)
पूर्व प्रधान समेत पांच लोगों के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज
पूर्व प्रधान समेत पांच लोगों के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज

सहारनपुर, जेएनएन। नागल में चुनावी रंजिश को लेकर थाना क्षेत्र के गांव खटोली में हुए बवाल के मामले में पुलिस ने पूर्व प्रधान समेत पांच लोगों के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। आरोपितों की तलाश में पुलिस की टीम दबिश दे रही है।

थाना क्षेत्र के गांव खटोली में विगत दो दिन पूर्व कश्यप समाज के नीटू और पूर्व प्रधान पक्ष के महताब उर्फ सोनू के बीच प्रधानी के चुनाव में वोट डालने को लेकर कहासुनी हो गई थी, जिसके बाद पूर्व प्रधान व उनके पक्ष के लोगों ने नीटू कश्यप के घर पर पथराव कर दिया था। इसी दौरान जमकर हुई मारपीट में कई लोग घायल हो गए थे। गांव में तनावपूर्ण स्थिति के चलते पुलिस ने बमुश्किल स्थिति को शांत करते हुए दोनों पक्षों के लोगों को शांत कराया था। मंगलवार को पुलिस ने नीटू कश्यप की तहरीर पर पूर्व प्रधान जमील अहमद, फैयाज अहमद, नईम खान, इरफान, और महताब समेत कई लोगों के खिलाफ आईपीसी की धारा 147, 452, 323 504, 506 और 427 के तहत दर्ज कर लिया है। प्रभारी निरीक्षक कृष्णपाल सिंह ने बताया आरोपितों की गिरफ्तारी को लेकर दबिश दी जा रही है।

बजरंग दल की चेतावनी के बाद प्रशासन के उड़े होश

खटोली प्रकरण को लेकर बजरंग दल के प्रांत सुरक्षा प्रमुख विकास त्यागी ने बताया की शुरुआत में नागल पुलिस पूरे प्रकरण को ठंडे बस्ते में डालकर आरोपितों को बचाने का प्रयास कर रही थी। ग्रामीणों से जानकारी मिलने के बाद जब उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों को फोन कर पूरे प्रकरण की जानकारी देते हुए मुकदमा दर्ज ना होने पर थाने में धरने पर बैठने की चेतावनी दी तो पुलिस द्वारा आनन-फानन में मुकदमा दर्ज किया गया। उन्होंने कहा पीड़ित पक्ष का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पुलिस पूरे प्रकरण में सभी आरोपितों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करें।

chat bot
आपका साथी