हत्यारे पकड़े जाएंगे तभी दफनाएंगे उस्मान का शव

चिलकाना (सहारनपुर) : फिरौती के लिए अपहरण कर मौत के घाट उतारे गए हाफिज का शव गांव प

By JagranEdited By: Publish:Fri, 31 Aug 2018 11:00 PM (IST) Updated:Fri, 31 Aug 2018 11:00 PM (IST)
हत्यारे पकड़े जाएंगे तभी दफनाएंगे उस्मान का शव
हत्यारे पकड़े जाएंगे तभी दफनाएंगे उस्मान का शव

चिलकाना (सहारनपुर) : फिरौती के लिए अपहरण कर मौत के घाट उतारे गए हाफिज का शव गांव पहुंचा तो हंगामा खड़ा हो गया। हजारों लोगों की भीड़ ने शव को दफनाने से इन्कार कर दिया। साथ ही आरोप लगाया कि पुलिस ने उस्मान के साथी अरशद को भी क्लीनचिट देकर छोड़ दिया है। करीब डेढ़ घंटे बाद मौके पर पहुंचे एसपी देहात के समझाने पर परिजन शांत हो गए, आश्वासन दिया कि बहुत जल्द हत्यारोपितों को तो पकड़ ही लिया जाएगा, साथ ही परिजनों की संतुष्टि के बाद ही अरशद को छोड़ जाएगा। इसके बाद शव को दफनाया गया।

बुधवार रात सरसावा में फिरौती के लिए उस्मान व अरशद का अपहरण हो गया था। पुलिस घेराबंदी के बाद दबाव में बदमाशों ने उस्मान को मार डाला था, जबकि अरशद छूट कर आ गया था। पोस्टमार्टम के बाद उस्मान का शव दुमझेड़ी में उसके परिजनों को गुरुवार देर शाम को ही सौंप दिया था, लेकिन रिश्तेदारों के आने की बात बोल कर शुक्रवार को शव दफनाने की बात तय हुई थी। सुबह जैसे ही दफनाने की तैयारी चल रही थी कि किसी ने आकर बताया कि पुलिस ने अरशद को तो क्लीनचिट देकर छोड़ ही दिया, साथ ही वारदात को अंजाम देने वाला कोई भी बदमाश नहीं पकड़ा जा सका। इसके बाद तो परिजन व ग्रामीण आग-बबूला हो गए। पुलिस के खिलाफ नारे लगाते हुए हंगामा शुरू हो गए। भीड़ के इस रूप को देख थाना पुलिस के हाथ-पैर फुल गए। करीब डेढ़ घंटे बाद एसपी देहात विद्या सागर मिश्र व सीओ चौब ¨सह पहुंचे। एसपी देहात ने परिजनों व गांव के जिम्मेदार व्यक्तियों को समझाया कि क्लू मिले हैं, जल्द ही बदमाशों को पकड़ लिया जाएगा। बताया कि अरशद भी हिरासत में ही है, उसे छोड़ने से पहले परिवार के सदस्यों से जरूर मिलवाएंगे, ताकि किसी भी तरह का संदेश न रह सके। इसके बाद सभी शांत हो गए और शव को दफना दिया गया।

chat bot
आपका साथी