पराली, गन्ना पत्ती जलाई तो होगी कार्यवाही: एसडीएम

रामपुर मनिहारान में एसडीएम देवेन्द्र कुमार पांडे ने कहा खेतों में पराली गन्ने की पत्ती सुखा कूड़ा न जलाएं यदि कोई ऐसा करते पकड़ा गया तो रिपोर्ट दर्ज के साथ जुर्माने की कार्यवाही भी होगी।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 14 Oct 2020 07:28 PM (IST) Updated:Wed, 14 Oct 2020 07:28 PM (IST)
पराली, गन्ना पत्ती जलाई तो होगी कार्यवाही: एसडीएम
पराली, गन्ना पत्ती जलाई तो होगी कार्यवाही: एसडीएम

सहारनपुर, जेएनएन। रामपुर मनिहारान में एसडीएम देवेन्द्र कुमार पांडे ने कहा खेतों में पराली गन्ने की पत्ती सुखा कूड़ा न जलाएं यदि कोई ऐसा करते पकड़ा गया तो रिपोर्ट दर्ज के साथ जुर्माने की कार्यवाही भी होगी। बुधवार को तहसील परिसर में आयोजित ग्राम प्रधान, सचिव, लेखपाल, राशन डीलरों, कर्मचारियों के बीच बैठक में एसडीएम देवेन्द्र कुमार पांडेय ने कहा कि मिट्टी के लाभदायक खनिज तत्व नष्ट न हो इसलिए किसान खेतों में पराली गन्ने की पत्ती को न जलाएं जिससे भूमि की उर्वरक शक्ति बनी रहे। सहकारिता विभाग गन्ना विभाग पंचायत विभाग आदि के माध्यम से उन्नतिशील कृषि उपकरण मल्चर हार्वेस्टर इत्यादि उपकरणों को विभागों के माध्यम से खरीद कर रही है। जिन्हें किसानों को किराए पर उपयोग करने के लिए दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त प्रगति शील संगठनों को भी सरकार ने 3/4 अनुदान पर उपकरण दिए हैं। जिनका उपयोग किसान अपने खेत एवं आसपास के गांव में किसानों को प्रयोग करने के लिए निरंतर किराए पर दे सकते हैं। बैठक में सभी ग्राम प्रधानों कर्मचारियों को बताया गया कि ग्राम स्तर पर मीटिग करके किसानों को इस विषय में जागरूक करें। किसान समझाने के बाद भी नहीं माने और गन्ना पत्ती, पराली व सुखा कूड़ा जलाते पकड़े गए तो 2500 से 15000 तक का जुर्माना वसूला जाएगा। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी, ग्राम प्रधान मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी