वेतन वृद्धि को लेकर बैंक कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

सहारनपुर : यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन के बैनर तले वेतन वृद्धि की मांग को लेकर बैंक

By JagranEdited By: Publish:Thu, 24 May 2018 11:04 PM (IST) Updated:Thu, 24 May 2018 11:04 PM (IST)
वेतन वृद्धि को लेकर बैंक कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन
वेतन वृद्धि को लेकर बैंक कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

सहारनपुर : यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन के बैनर तले वेतन वृद्धि की मांग को लेकर बैंक कर्मचारियों ने बृहस्पतिवार को नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया है।

बैंक कर्मचारियों का कहना था कि वेतन समझौता एक नवंबर 2017 से लंबित है। भारतीय बैंक संघ और भारत सरकार की हठधर्मिता के चलते समझौता नहीं हो पा रहा है। एक तरफ सरकार सांसद और विधायकों के वेतन में 200 प्रतिशत वृद्धि कर रही है वहीं बैंक कर्मचारियों के वेतन में केवल दो फीसदी की बढ़ोतरी की गई। कई शिकायतों पर भी सरकार मामले में हस्तक्षेप करने को तैयार नहीं है। हकीकत नगर स्थित धरना स्थल पर किए गए प्रदर्शन में प्रदीप शर्मा, मौहम्मद आरिफ, नवनीता कुमार, बलदेव राज, नावेद अली, संजीव शर्मा, केके गुप्ता, इंद्रपाल, शांति स्वरुप अरोड़ा, मीना वर्मा, पदम कुमार, डॉली, हर¨जदर ¨सह, महेन्द्र ¨सह, यशपाल ¨सह राठी आदि लोग मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी