दशहरा पूजन में विधि-विधान से शस्त्रों की पूजा

सहारनपुर: प्राचीन श्री रामलीला कमेटी के तत्वावधान में आयोजित दशहरा पूजन में श्रीराम की विजय

By JagranEdited By: Publish:Fri, 19 Oct 2018 11:05 PM (IST) Updated:Fri, 19 Oct 2018 11:05 PM (IST)
दशहरा पूजन में विधि-विधान से शस्त्रों की पूजा
दशहरा पूजन में विधि-विधान से शस्त्रों की पूजा

सहारनपुर: प्राचीन श्री रामलीला कमेटी के तत्वावधान में आयोजित दशहरा पूजन में श्रीराम की विजय को शस्त्रों का पूजन किया गया। श्रीराम को तिलक कर विजयश्री के लिए उनके ऊपर नौरतें चढ़ाए गए।

शुक्रवार को चिलकाना रोड स्थित श्री रामलीला भवन में विद्वान पंडितों द्वारा पूरे विधि-विधान से दशहरा पूजन कराया गया। पूजन में लंका पर श्रीराम की विजय की कामना को शस्त्रों की पूजा की गई। श्रीराम को तिलक कर उन पर नौरतें चढ़ाए गए। लक्ष्मण और हनुमान भी पूजा में शामिल रहे। कमेटी के प्रधान अनिल अग्रवाल, मंत्री चौ.माई दयाल ¨सह मित्तल, कोषाध्यक्ष अमित गुप्ता, मनुज तायल, नीरज गर्ग, आलोक अग्रवाल, हितेश गर्ग, पंकज बंसल, नवीन रायजादा, अनुपम गुप्ता, विनय गुप्ता, अंकित गुप्ता, राम रतन अग्रवाल आदि थे। उधर राधा विहार स्थित महाशक्ति पीठ वैष्णवी महाकाली मंदिर में दशहरा पूजन स्वामी कालेन्द्रांनद ने कराया। श्री रामकृष्ण विवेकांनद संस्थान के तत्वावधान में आयोजित दशहरा पूजन में श्रीराम को तिलक किया गया। स्वामी कालेन्द्रांनद ने श्रीराम के मर्यादित जीवन से सीख लेकर जीवन यापन करने को प्रेरित किया। अरुण स्वामी, मेहरचंद जैन, मुनेश गोयल, सागर गुप्ता, शिवम कांबोज, नरेश चंदेल, गीता, माया, बाला, ब्रजबाला, विभा, करुणा, रेखा, रमिता, कविता आदि थे।

chat bot
आपका साथी