नकुड़ विधानसभा क्षेत्र को 21 सड़कों की सौगात

नकुड़ विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक एवं आयुष मंत्री डा. धर्म सिंह सैनी के प्रयास से नए साल में क्षेत्र की जनता को 21 सड़कों की सौगात मिली है। विधानसभा क्षेत्र में सड़कों की सौगात के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं ने बैठक कर उनका आभार जताया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 21 Jan 2021 10:49 PM (IST) Updated:Thu, 21 Jan 2021 10:49 PM (IST)
नकुड़ विधानसभा क्षेत्र को 21 सड़कों की सौगात
नकुड़ विधानसभा क्षेत्र को 21 सड़कों की सौगात

सहारनपुर जेएनएन। नकुड़ विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक एवं आयुष मंत्री डा. धर्म सिंह सैनी के प्रयास से नए साल में क्षेत्र की जनता को 21 सड़कों की सौगात मिली है। विधानसभा क्षेत्र में सड़कों की सौगात के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं ने बैठक कर उनका आभार जताया।

भाजपा के नकुड़ देहात मंडल अध्यक्ष सुभाष चौधरी व अमरीश राणा ने कहा कि आयुष मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक डा. धर्म सिंह सैनी पिछली चार योजनाओं से क्षेत्र में विधायक हैं और लगातार क्षेत्र के विकास के लिए प्रयासरत हैं। विधानसभा क्षेत्र के लोगों की मुख्य समस्या को दूर करते हुए नकुड़-शाहजहांपुर चिलकाना मार्ग की मरम्मत व सुधार के लिए स्वीकृति कराकर अपने एक बड़े वादे को निभाया है। सुभाष चौधरी ने कहा कि योगी सरकार में विकास की गंगा बह रही है। अपराधों पर नियंत्रण है, मोदी सरकार के नेतृत्व में देश में विकास हो रहा है। भाजपा सरसावा मंडल अध्यक्ष सुशील कांबोज ने डा. धर्म सिंह सैनी का धन्यवाद करते हुए कहा कि उनके प्रयास से क्षेत्र में सड़कों का जाल बिछना शुरू हो गया है। नकुड़ भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष सूरज वर्मा ने कहा कि आयुष मंत्री ने चुनाव में जो वादा किया था उसे निभाया है। क्षेत्र में सड़कों की सौगात के लिए कमल गर्ग, बृजेश चौधरी, धर्मेंद्र सैनी, रवि सैनी, दिनेश शर्मा, मनोज बांदुखेडी, राकेश चौधरी, निर्दोष कुमार आदि ने आयुष मंत्री का धन्यवाद किया।

मांगों को मुख्यमंत्री को संघ ने भेजा ज्ञापन

सहारनपुर : राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने 10 सूत्रीय लंबित मांगों को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। संघ ने प्रत्येक विद्यालय में एक चौकीदार और सेवक की नियुक्ति की मांग की।

गुरुवार को महासंघ के मंडल अध्यक्ष व जिलाध्यक्ष चौ.रविद्र कुमार व जिला महामंत्री वैभव चौहान के नेतृत्व में शिक्षक जिला मुख्यालय पहुंचे। उन्होंने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम पूरणचंद को सौंपा। ज्ञापन मे संघ ने परिषदीय अध्यापकों-प्रधानाध्यापकों की वार्षिक गोपनीय आख्या के पैरामीटर्स का विरोध किया। परिषद के शिक्षकों को उत्तराखंड की तर्ज पर राज्य कर्मचारी का दर्जा दिए जाने, विशिष्ट बीटीसी-2004 बैच के शिक्षकों को पुरानी पेंशन का लाभ शीघ्र दिलाए जाने की मांग की। संघ ने प्रत्येक विद्यालय में एक चौकीदार, विद्यालय सेवक की नियुक्ति की मांग की।

chat bot
आपका साथी