दुबई भेजने के नाम पर टेलर से डेढ़ लाख हड़पे

जागरण संवाददाता, टांडा : दुबई भेजने के नाम पर धोखा देकर टेलर से डेढ़ लाख रुपये हड़प ि

By JagranEdited By: Publish:Sat, 17 Nov 2018 06:26 PM (IST) Updated:Sat, 17 Nov 2018 06:26 PM (IST)
दुबई भेजने के नाम पर टेलर से डेढ़ लाख हड़पे
दुबई भेजने के नाम पर टेलर से डेढ़ लाख हड़पे

जागरण संवाददाता, टांडा : दुबई भेजने के नाम पर धोखा देकर टेलर से डेढ़ लाख रुपये हड़प लिए और टूरिस्ट वीजा पर दुबई भेज दिया। टेलर ने कोर्ट के आदेश पर एक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

गांव चौधरपुर हमीरपुर निवासी गुफरान अली कहना है कि वह सिलाई का काम करता है। आबिद निवासी मिश्रीनगर थाना अजीमनगर से उसकी जान पहचान है। एक दिन आबिद ने उसे रुपये कमाने को दुबई भेजने का लालच दिया। उसने बताया कि दुबई में पचास हजार रुपये प्रतिमाह मिलेंगे। जॉब वीजा के लिए डेढ़ लाख रुपये का खर्चा देना होगा। वह उसकी बात पर लालच में आ गया। उसने अपने करीबी रिश्तेदारों व मिलने वालों से उधार लेकर आबिद को अपने घर पर डेढ़ लाख रुपये दे दिए।उसने आठ दिसम्बर 2016 को उसे दिल्ली बुलाकर बताया कि दुबई कंपनी में वीजा की बात हो गई है। उसका दिल्ली में टेस्ट होना है। फ्रेंड्स कालोनी दिल्ली में उसका मेडिकल टेस्ट भी कराया। बताया कि कंपनी में उसका सलेक्शन हो गया है। जल्दी ही टिकट तथा वीजा मिल जाएगा। आबिद ने बताया कि उसका 30 जनवरी 2017 का टिकट है। वह सुबह चार बजे दिल्ली एयरपोर्ट पहुंच गया, जहां उसने टिकट तथा वीजा देकर उसे दुबई भेज दिया। दुबई जाने पर पता लगा कि उसके साथ धोखा कर टूरिस्ट वीजा थमा दिया गया है। उसकी डेढ़ लाख रुपये की रकम हड़प ली है। वह दुबई में परेशान रहकर 22 दिन बाद वापस आ गया। उसने इस बात की शिकायत उससे की तो उसने उसका पासपोर्ट लेकर फिर से दुबई भेजने का वादा किया। काफी दिन बाद भी उसने दुबई नहीं भेजा। गत 17 सितंबर को उसने रकम की मांग की तो उसे गाली देते हुए जान से मारने की धमकी दी। गुफरान अली ने आरोपी गांव मिश्रीनगर शुमाली निवासी आबिद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

chat bot
आपका साथी