देश का माहौल खराब करना चाहती है भाजपा: आजम

जागरण संवाददाता, रामपुर: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व मंत्री आजम खां ने कहा

By JagranEdited By: Publish:Wed, 01 Aug 2018 07:11 PM (IST) Updated:Wed, 01 Aug 2018 07:11 PM (IST)
देश का माहौल खराब करना चाहती है भाजपा: आजम
देश का माहौल खराब करना चाहती है भाजपा: आजम

जागरण संवाददाता, रामपुर: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व मंत्री आजम खां ने कहा भारतीय जनता पार्टी एनआरसी के बहाने देश का माहौल खराब करना चाहती है। ¨हदू-मुस्लिम को बांटकर वोट का फायदा उठाना चाहती है। 

उन्होंने यह बात बुधवार को मीडिया से कही। एनआरसी को लेकर भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के बयान पर आजम बोले, सिर्फ अपने मन की बात कर रहे हैं, जनता के मन की भी सुन लें। जस्टिस लोया की मौत के मामले में एसआइटी जांच क्यों नहीं कराई जा रही है। जनता चाहती है कि जांच हो।  जनता को बताएं जस्टिस लोया की मौत कैसे हुई। उन्होने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के लिए यह वक्त सूट करता है, जितना ¨हदू-मुस्लिम माहौल बनेगा, जितनी नफरत बढ़ेगी, उतना ही भाजपा को फायदा होगा। इसी लिए भाजपा एनआरसी को मुद्दा बना रही है।

उन्होंने कहा कि भाजपा सत्ता में रहते विकास नहीं करा पाई और जनता से किए वायदे भी पूरे नहीं कर पाई। इसी लिए अब जनता को गुमराह करने की कोशिश की जा रही है। भाजपा ने देश के दो करोड़ युवाओं को हर साल नौकरी देने और कालाधन वापस लाकर प्रत्येक खाते में 20 लाख रुपये जमा कराने का वायदा किया था, लेकिन इनमें एक भी पूरा नहीं किया। जनता अब उससे नाराज है, इसलिए गुमराह करने की कोशिश कर रही है, लेकिन अब जनता झांसे में आने वाली नहीं है।

chat bot
आपका साथी