ट्रैक्टर चालकों की मनमानी के खिलाफ चेकिंग अभियान

जिले में नियमों को रौंदकर दौड़ रहे ट्रैक्टर अब ऐसा नहीं करने पाएंगे। पुलिस ने चेकिग में कार्रवाई की शुरुआत करके उनको साफ-साफ बता दिया है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 19 Sep 2020 11:37 PM (IST) Updated:Sun, 20 Sep 2020 05:04 AM (IST)
ट्रैक्टर चालकों की मनमानी के खिलाफ चेकिंग अभियान
ट्रैक्टर चालकों की मनमानी के खिलाफ चेकिंग अभियान

जिले में नियमों को रौंदकर दौड़ रहे ट्रैक्टर अब ऐसा नहीं करने पाएंगे। पुलिस ने चेकिग में कार्रवाई की शुरुआत करके उनको साफ-साफ बता दिया है।

ट्रैक्टर चालक मनमानी करते देखे जाते हैं। खेती किसानी के नाम पर पंजीकरण कराकर उससे व्यापारिक काम लिया जाता है। यही नहीं ट्राली के बाहर तक बांस बल्ली लादकर हादसे को अंजाम दिया जाता है। पांच दिन पहले कुंडा में बाइक सवार दो सिपाही ऐसे ही हादसे के शिकार हुए थे। इनमें से एक सिपाही की मौत भी हो गई, जबकि दूसरा अभी लखनऊ में गंभीर हालत में भर्ती है। इस तरह की मनमानी को लेकर अफसरों को जिम्मेदारी का अहसास कराने के लिए जागरण ने कौन रोके यह मनमानी शीर्षक से समाचारीय अभियान चलाया। इस पर पुलिस और परिवहन विभाग सतर्क हो गया। शनिवार को पुलिस ने शहर, पट्टी, रानीगंज, मकूनपुर, कोहंड़ौर व लालगंज में अभियान चलाया। इस दौरान आठ ट्रैक्टर का चालान किया गया है। इधर एआरटीओ सुशील कुमार मिश्रा ने भुपियामऊ और अंतू क्षेत्र में ट्रैक्टर चालकों को सचेत किया। कहा कि नियम के खिलाफ चलेंगे तो कार्रवाई की जाएगी।

chat bot
आपका साथी