मछली खिलाने से इन्कार पर युवक को गोली मारी

मछली खाने से मना करने पर नाराज युवक ने दूसरे युवक को गोली मार दी, जिसमें युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 21 Apr 2018 12:30 AM (IST) Updated:Sat, 21 Apr 2018 12:30 AM (IST)
मछली खिलाने से इन्कार पर युवक को गोली मारी
मछली खिलाने से इन्कार पर युवक को गोली मारी

पीलीभीत : मछली खाने से मना करने पर नाराज युवक ने दूसरे युवक को गोली मार दी, जिसमें युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायलों को सीएचसी पर ले जाया गया,लेकिन हालत गंभीर होने के कारण चिकित्सक ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

थाना बिलसंडा क्षेत्र के गांव पस्तौर कुइयां निवासी रविन्द्र पुत्र बाबूराम गुरुवार देर रात को अपने घर के बाहर तालाब से मछली पकड़कर लाने के बाद उसे पका रहा था, तभी गांव के रामआसरे ने जबरन मछली खाने की कोशिश करने लगा। युवक के विरोध करने पर उसने गाली गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी, इसके बाद राम आसरे ने युवक पर तमंचे से फायर कर दिया, जिससे युवक घायल होकर गिर पड़ा। आरोपित मौके से फरार हो गया। गोली युवक के पैर में लगी है, जिससे वह घायल हो गया। परिवार वाले उसे लेकर बिलसंडा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर ले गए। वहां चिकित्सक ने उसकी हालत गंभीर बताते हुए प्राथमिक उपचार देकर रेफर कर दिया। बाद में घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल रविन्द्र के पिता बाबूराम ने पुलिस को आरोपित के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। कार्यवाहक थाना प्रभारी ओमवीर राठी ने बताया कि मछली खाने को लेकर विवाद हुआ था,जिसमें गोली मार दी गई। तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपित को तलाश किया जा रहा है। कई स्थानों पर दबिश दी गई। जल्द ही उसे पकड़ लिया जाएगा।

chat bot
आपका साथी