बैगास भीगने से चीनी मिल 24 घंटे से बंद

बारिश होने से बैगास भीग जाने के कारण किसान सहकारी चीनी मिल पिछले 24 घंटे से बंद पड़ी है। मिल बंद होते ही गन्ने की तौल भी थम गई। कड़ाके की ठंड मे किसान गन्ना तौलवाने को यार्ड परिसर मे ठिठुर रहे हैं।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 14 Dec 2019 10:52 PM (IST) Updated:Sun, 15 Dec 2019 06:09 AM (IST)
बैगास भीगने से चीनी मिल 24 घंटे से बंद
बैगास भीगने से चीनी मिल 24 घंटे से बंद

बीसलपुर संवाद सहयोगी (पीलीभीत) : बारिश होने से बैगास भीग जाने के कारण किसान सहकारी चीनी मिल पिछले 24 घंटे से बंद पड़ी है। मिल बंद होते ही गन्ने की तौल भी थम गई। कड़ाके की ठंड मे किसान गन्ना तौलवाने को यार्ड परिसर मे ठिठुर रहे हैं। अव्यवस्था से नाराज किसानों मिल प्रशासन के खिलाफ चीनी मिल मार्ग पर जाम लगा कर प्रदर्शन किया।

शुक्रवार को हुई बारिश से किसान सहकारी चीनी मिल में बैगास पानी में भीग गई। बैगास भीग जाने के बाद मिल में गन्ने की पेराई बंद कर दी गई, इसके साथ ही मिल गेट पर गन्ने की तौल भी बंद करा दी गई। किसान पूरी रात गन्ना तौलवाने के लिए यार्ड परिसर मे ठिठुरते रहे। शनिवार को भी चीनी मिल चालू होने का इंतजार करते रहे। जब किसानों का धैर्य जवाब दे गया तो उन्होंने अपराह्न 4 बजे चीनी मिल मार्ग पर जाम लगा दिया। इसके बाद चीनी मिल प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए सड़क पर जाम लगा दिया। बाद में किसानों ने स्वयं ही जाम समाप्त कर दिया। जाम लगाने वालों में किसान सुरेंद्र कुमार, संजीव कुमार, व हरीश कुमार ने प्रदर्शन का नेतृत्व किया। दर्जनों की संख्या में किसान शामिल रहे। मिल के प्रधान प्रबंधक एसडी सिंह नें बताया कि शीघ्र ही सूखी बैगास की व्यवस्था कर मिल चालू करा दिया जाएगा। सीसीओ अरुण कुमार सिंह को किसानों से अपना गन्ना मिल के लिए आपूर्ति करने का आग्रह करने को ग्रामीण क्षेत्र में भेजा है।

chat bot
आपका साथी