डॉ. कलाम ने जीवन में शिक्षा को दिया विशेष महत्व

समाधान विकास समिति विपनेट क्लब गोल्ड के तत्वावधान में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में किशोर पीढ़ी को जागरूक करने के उद्देश्य से हुए गणित दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 14 Oct 2019 06:57 PM (IST) Updated:Mon, 14 Oct 2019 06:57 PM (IST)
डॉ. कलाम ने जीवन में शिक्षा को दिया विशेष महत्व
डॉ. कलाम ने जीवन में शिक्षा को दिया विशेष महत्व

जासं, पीलीभीत: समाधान विकास समिति विपनेट क्लब गोल्ड के तत्वावधान में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में किशोर पीढ़ी को जागरूक करने के उद्देश्य से हुए गणित दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया।

प्रधानाचार्या बबीता रानी ने पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम के चित्र का अनावरण कर पुष्पार्चन समर्पित किया। शिक्षिका नीतू सिंह, सुमन राठौर, मंजू सिंह, मंजू त्यागी कामिनी राना तथा अंजलि ने किशोर पीढ़ी का मार्गदर्शन करते हुए बताया कि डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम का प्रारंभिक जीवन बहुत कठिनाइयों से भरा था। आय का समुचित साधन न होने के कारण शिक्षा जारी रखने के लिए अखबार बेचने का कार्य करना पड़ा। किशोर पीढ़ी का आह्वान किया कि वह जीवन में अपना लक्ष्य बहुत ऊंचा निर्धारित करें जिसको पूरा करने की चिता में आपको नींद ना आए। डॉ. कलाम का जीवन किशोर पीढ़ी के लिए एक आदर्श है, जिसे अपनाने का प्रयास किया जाए। इस अवसर पर जाने अपने कलाम को, मॉडल प्रतियोगिता व क्विज का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं में प्रिसी वर्मा, अंशिका, विशाखा, मेघना, अनुष्का, इंशा, खुशी, राबिया, विभा सक्सेना, अनुष्का, भारती, राधिका भारद्वाज, कुमारी इलमा ने भाग लिया। मॉडल में कुमारी इलमा, जाने अपने कलाम को में राधिका भारद्वाज तथा गणित क्विज में मुस्कान, सनब्बर की प्रस्तुति श्रेष्ठ रही इन्हें प्रश्न पत्र व पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य बबीता रानी ने कहा कि डॉक्टर कलाम ने राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए परमाणु परीक्षण तथा मिसाइल का निर्माण करने में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन किया। उनकी सेवाओं के लिए आप को भारत रत्न के प्रसार से सम्मानित किया गया। समन्वयक लक्ष्मीकांत शर्मा ने बताया डॉक्टर कलाम बच्चों से बहुत प्यार करते थे तो सब बच्चे उन्हें प्यार से काका कलाम कहते थे।

chat bot
आपका साथी