नाव से मतदान करने जाएंगे गोरखडिब्बी के बाशिंदे

नदिया पार बसे दो गांवों के वोटर इसबार भी नाव के सहारे ही मतदान करने के लिए पहुंचेंगे। नदी में पानी भी काफी बढ़ गया है। कहीं मतदाताओं का उत्साह इस बार खलल न डाल दे।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 20 Apr 2019 10:48 PM (IST) Updated:Sun, 21 Apr 2019 06:23 AM (IST)
नाव से मतदान करने जाएंगे गोरखडिब्बी के बाशिंदे
नाव से मतदान करने जाएंगे गोरखडिब्बी के बाशिंदे

पूरनपुर (पीलीभीत) : नदिया पार बसे दो गांवों के वोटर इसबार भी नाव के सहारे ही मतदान करने के लिए पहुंचेंगे। नदी में पानी भी काफी बढ़ गया है। कहीं मतदाताओं का उत्साह इस बार खलल न डाल दे।

नेपाल बार्डर के नजदीक ग्राम पंचायत नगरिया खुर्दकलां के नादिया पार गोरखडिब्बी और थारू बस्ती दो गांव बसे हुए हैं। लगभग अस्सी परिवार निवास करते हैं। बाशिदे को रोजमर्रा का सामान लेने के लिए नाव के जरिए ही आना पड़ता है। स्कूली बच्चे भी नाव के सहारे ही नदी के उस पार पहुंचते हैं। दोनों गांवों में अनुसूचित जनजाति की अधिकांश लोगों की आबादी है। प्रत्येक चुनाव में इन दोनों गांवों के मतदाताओं के लिए नदिया पार गांव ढकिया तालुके महाराजपुर में मतदान केंद्र बनाया जाता है। ग्रामीण नाव के सहारे मतदान केंद्र पर नाव के जरिए पहुंचते हैं। इस बार नदी का जलस्तर काफी बढ़ गया है। ऐसे में इन दोनों गांवों के मतदान करने वालों लोगों का उत्साह फीका पड़ सकता है। नदी के इस पार से उसपार जाने की समस्या उनकी जिदगी में रोजमर्रा में शामिल है। बताया जा रहा है कि पिछली बार जिले में इतनी बड़ी समस्याओं को देखते हुए नगरिया खुर्द कलां ही मतदान में सबसे अग्रणी भी रहा था।

chat bot
आपका साथी