घर में घुसकर किशोरी से छेड़छाड़

पूरनपुर नगर के एक मुहल्ला निवासी किशोरी ने के स्वजन बाहर गए हुए थे। वह घर में अकेली सो रही थी। आरोप है कि पड़ोस का युवक चोरी से घर में घुस गया। उसने बुरी नीयत से दबोच लिया। विरोध पर युवक ने उसकी पिटाई लगाई।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 17 Oct 2020 11:11 PM (IST) Updated:Sat, 17 Oct 2020 11:11 PM (IST)
घर में घुसकर किशोरी से छेड़छाड़
घर में घुसकर किशोरी से छेड़छाड़

पीलीभीत, जेएनएन : पूरनपुर नगर के एक मुहल्ला निवासी किशोरी ने के स्वजन बाहर गए हुए थे। वह घर में अकेली सो रही थी। आरोप है कि पड़ोस का युवक चोरी से घर में घुस गया। उसने बुरी नीयत से दबोच लिया। विरोध पर युवक ने उसकी पिटाई लगाई। जबरन दुष्कर्म करने का प्रयास किया। शोर मचाने पर पड़ोस के लोग मौके पर आ गए। इसपर युवक जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। किशोरी का आरोप है कि इससे पहले भी युवक कई बार उसके साथ अश्लील हरकतें कर चुका है। कार्रवाई के लिए कोतवाली पुलिस को तहरीर दी गई है। संस

जहरीले पदार्थ से बिगड़ी हालत

पूरनपुर : थाना सेहरामऊ उत्तरी के गांव लाह निवासी महेन्द्र कुमार का अपनी पत्नी से आए दिन लड़ाई झगड़ा होता रहता है। इसको लेकर कई बार मामला पुलिस तक भी पहुंचा। पत्नी से रोजाना हो रहे लड़ाई झगड़े से आहत युवक ने स्वजनों की गैरमौजूदगी में घर में रखे जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। युवक को बेहोशी की हालत में सीएचसी लाया गया, लेकिन हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। संस

इलाज से मुकरा आरोपित, दी तहरीर

पूरनपुर : कोतवाली क्षेत्र के गांव भगवंतापुर निवासी जयदेव पूरनपुर की एक राइसमिल पर धान बेचने गया था। आरोप है कि चुंगी के पास मिल मालिक के ट्रैक्टर चालक ने जान बूझकर उसके पैरों में टक्कर मार दी। इससे उसके दोनों पैर टूट गए। विरोध पर उसके साथ अभद्रता की। कुछ लोगों ने दोनों पक्षों में इलाज कराने को लेकर समझौता करा दिया, लेकिन ट्रैक्टर चालक ने इलाज कराने से मना कर दिया। युवक ने पुलिस को तहरीर दी है। संस

गैर इरादतन हत्या का मुकदमा

पूरनपुर : कोतवाली क्षेत्र के गांव रम्पुरा कपूरपुर निवासी गंगाराम ने कोर्ट के आदेश पर गांव सिमरिया निवासी छेदालाल समेत चार के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कराया है। इसमें कहा गया कि उनकी पुत्रवधू विवाद के बाद मायके में रह रही है। आए दिन पुत्रवधू के मायकेवाले उनकी पत्नी को धमकी देते रहते थे। इसके चलते उनकी पत्नी की हालत बिगड़ गई। उपचार के दौरान चार सितम्बर को मौत हो गई। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संस

chat bot
आपका साथी