महिला को निर्वस्त्र कर पीटा, गर्भपात

झोपड़ी के बाहर जलौनी लकड़ी रख रही दलित गर्भवती महिला को तीन लोगों ने लात घूसो से पीटा।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 10 Feb 2019 10:06 AM (IST) Updated:Sun, 10 Feb 2019 10:06 AM (IST)
महिला को निर्वस्त्र कर पीटा, गर्भपात
महिला को निर्वस्त्र कर पीटा, गर्भपात

पीलीभीत : झोपड़ी के बाहर जलौनी लकड़ी रख रही दलित गर्भवती महिला को तीन लोगों ने लात घूसों से मारपीट शुरू कर दी। पिटाई के दौरान महिला के कपड़े नोंच लिए। जिससे वह निर्वस्त्र हो गई। आरोपितों ने जातिसूचक शब्द का प्रयोग करते हुए गालीगलौज की। हमलावरों ने पेट में लात मार दी। इससे महिला का गर्भपात हो गया। सूचना देने के बावजूद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। कोर्ट के आदेश पर छह माह बाद तीनों आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।

कोतवाली क्षेत्र के गांव निवासी दलित गर्भवती महिला गत दो सितंबर 2018 को दिन में 12 बजे झोपड़ी के बाहर जलौनी लकड़ी रख रही थी। तभी अचानक गांव के तीन लोग आ गए और उसकी लकड़ियों को फेंकने लगे। महिला ने विरोध किया तो उसे लात घूसों से जमकर मारा पीटा। महिला का आरोप है कि हमलावरों ने कपड़े नोंच लिए जिससे वह निर्वस्त्र हो गई। जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए उसे गाली गलौज किया। पिटाई के दौरान उसके पेट में लात मार दी। इससे उसका पांच माह का गर्भपात हो गया। हमलावर जान से मार देने की धमकी देते हुए चले गए। महिला ने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस के साथी स्थानीय पुलिस को दी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। एसपी और मुख्यमंत्री को भी पत्र भेजकर न्याय की गुहार लगाई लेकिन न्याय नहीं मिल सका। महिला ने कोर्ट के आदेश पर गांव के विनोद, सुनील और बसंत के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वर्जन

कोतवाल केशव कुमार तिवारी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच के बाद आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

chat bot
आपका साथी