नॉलेज पार्क में आज जनसभा को संबोधित करेंगी मायावती

पूर्व मुख्यमंत्री मायावती आज नॉलेज पार्क में चुनावी सभा को संबोधित करेंगी। सभा में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव व रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अजीत सिंह को भी आना है। लेकिन अखिलेश यादव के आने की संभावना कम है। सभा का आयोजन सुबह ग्यारह बजे किया जाना है। पार्टी कार्यकर्ता सभा की तैयारी में जुट गए हैं। पहले चरण में मतदान की तिथि जैसे

By JagranEdited By: Publish:Sun, 07 Apr 2019 08:56 PM (IST) Updated:Sun, 07 Apr 2019 08:56 PM (IST)
नॉलेज पार्क में आज जनसभा को संबोधित करेंगी मायावती
नॉलेज पार्क में आज जनसभा को संबोधित करेंगी मायावती

जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा :

पूर्व मुख्यमंत्री मायावती आज नॉलेज पार्क में चुनावी सभा को संबोधित करेंगी। सभा में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव व रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अजीत सिंह को भी आना है। लेकिन अखिलेश यादव के आने की संभावना कम है। सभा का आयोजन सुबह ग्यारह बजे किया जाना है। पार्टी कार्यकर्ता सभा की तैयारी में जुट गए हैं।

पहले चरण में मतदान की तिथि जैसे-जैसे नजदीक आती जा रही है सभाओं का दौर भी शुरू हो गया है। गठबंधन प्रत्याशी के समर्थन में विशाल जनसभा का आयोजन होगा। सभा स्थल पर पिछले कई दिनों से तैयारियां चल रही हैं। सपा-बसपा व रालोद के कार्यकर्ता जनसभा की तैयारियों में जुटे हुए हैं। सभा स्थल के आस-पास सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम रहेंगे। सभा में भारी भीड़ जुटाने के लिए तीनों पार्टी के कार्यकर्ता लगे हैं। सपा जिलाध्यक्ष वीर सिंह यादव ने बताया अखिलेश यादव सोमवार को गाजियाबाद में आएंगे। वहां पर सभा करेंगे लेकिन ग्रेटर नोएडा नहीं आएंगे। सभा में जिले के साथ ही गाजियाबाद, बुलंदशहर, खुर्जा, अलीगढ़, सिकंदराबाद सहित अन्य स्थानों से भी बड़ी संख्या में कार्यकर्ता जुटेंगे।

chat bot
आपका साथी