दसवीं की छात्रा को अगवा कर दुष्कर्म, आरोपित दबोचा

जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा : सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र में रहने वाली एक दसवीं की छात्रा से दुष्कर्म

By JagranEdited By: Publish:Tue, 05 Jun 2018 07:32 PM (IST) Updated:Tue, 05 Jun 2018 07:32 PM (IST)
दसवीं की छात्रा को अगवा कर दुष्कर्म, आरोपित दबोचा
दसवीं की छात्रा को अगवा कर दुष्कर्म, आरोपित दबोचा

जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा : सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र में रहने वाली एक दसवीं की छात्रा से दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। आरोप है कि आरोपित ने घर के बाहर से छात्रा को अगवा कर एक निर्माणाधीन साइट पर ले जाकर दुष्कर्म किया। देर रात हुई घटना के बाद घर पहुंची छात्रा ने पुलिस को पूरी आपबीती सुनाई। पुलिस ने पीड़िता की मां की तहरीर पर दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपित जगत निवासी मुबारकपुर, सूरजपुर को गिरफ्तार कर लिया है।

सूरजपुर कस्बे में रहने वाली एक छात्रा दसवीं कक्षा में पढ़ती है। आरोप है कि पड़ोस में रहने वाला जगत उस पर बुरी नजर रखता था। इससे पहले भी आरोपित कई बार छात्रा के साथ शरीरिक संबंध बना चुका है। आरोपित पीड़िता को जान से मारने की धमकी देता था। इस वजह से पीड़िता ने पहले कभी आपबीती अपने परिजन को नहीं बताई। लेकिन सोमवार रात जब आरोपित जबरन छात्रा को घर के बाहर से उठा कर ले गया तो पीड़िता ने पूरा घटनाक्रम अपनी मां को बताया। देर रात हुई दुष्कर्म की घटना के बाद कस्बे में लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। लोगों ने आरोपित को गिरफ्तार करने की मांग की। पुलिस ने मंगलवार तड़के सुबह आरोपित को सूरजपुर क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल कराकर परिजन को सौंप दिया है। पीड़िता की मां की तहरीर पर दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज की गई। आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पंकज राय, सूरजपुर कोतवाली प्रभारी

chat bot
आपका साथी