Karwa chauth 2019: महिला पुलिसकर्मियों की गुहार, हुजूर एक दिन की छुट्टी मिल जाए तो...

आगामी 17 अक्टूबर को पड़ने वाले करवाचौथ के त्योहार को मनाने के लिए महिला पुलिसकर्मी लाइन में हैं। छुट्टी की अर्जी लेकर महिला पुलिसकर्मी सोमवार को अधिकारियों के सामने गईं।

By JP YadavEdited By: Publish:Tue, 15 Oct 2019 11:25 AM (IST) Updated:Tue, 15 Oct 2019 11:25 AM (IST)
Karwa chauth 2019: महिला पुलिसकर्मियों की गुहार, हुजूर एक दिन की छुट्टी मिल जाए तो...
Karwa chauth 2019: महिला पुलिसकर्मियों की गुहार, हुजूर एक दिन की छुट्टी मिल जाए तो...

ग्रेटर नोएडा [प्रवीण विक्रम सिंह]। हिंदू धर्म में करवाचौथ सुहागिनों के लिए सबसे बड़ा पर्व है। ऐसा कहा जाता है कि इस व्रत में सबसे ज्यादा महत्व चांद का है मगर महिलाओं के लिए इस चांद से भी ज्यादा जरूरी होता है उस शख्स के मुखड़े का दीदार जिसकी लंबी उम्र के लिए उन्होंने ये व्रत रखा होता है। आगामी 17 अक्टूबर को पड़ने वाले करवाचौथ के त्योहार को मनाने के लिए महिला पुलिसकर्मी लाइन में हैं। छुट्टी की अर्जी लेकर महिला पुलिसकर्मी सोमवार को अधिकारियों के सामने गईं।

इसमें खास बात है कि जिन महिलाओं को छुट्टी की बेहद आवश्यकता थी। उनकी छुट्टी नहीं रोकी गई है और जो पुलिसकर्मी जिले में ही परिवार के साथ रहती हैं उनको ड्यूटी पर रहना पड़ेगा। उनकी ड्यूटी त्योहार के दिन बाजार में महिलाओं की सुरक्षा के मद्देनजर लगाई गई है। सूत्रों ने दावा किया है कि जिले की अलग-अलग कोतवाली में तैनात तीन दर्जन से अधिक महिला पुलिसकर्मियों ने छुट्टी के लिए अर्जी दी है।

दरअसल, महिलाओं के लिए करवाचौथ का निर्जला व्रत सुबह से लेकर शाम तक उनको बिना पानी पिए रहना होता है। पुलिस विभाग में छुट्टी को लेकर होने वाली मारामारी को देखते हुए करवाचौथ के दिन कई महिला पुलिसकर्मियों को छुट्टी मिल गई है तो कई अभी छुट्टी लेने की लाइन में है। शहर में जगतफार्म, तुगलपुर, रामपुर, एच्छर मुख्य बाजार हैं। जहां करवाचौथ के दिन महिलाएं खरीदारी करने आती हैं। कई बार उनके साथ छिनैती या छेड़छाड़ की घटनाएं हो जाती हैं। घटनाओं को ध्यान में रखते हुए मुख्य बाजारों पर महिला पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है।

वाट्सएप पर वीडियो कॉल कर खोलेंगी व्रत

जिले में तैनात कई महिला पुलिसकर्मी ऐसी भी है जिनके पति भी पुलिस महकमें में कार्यरत है। पति की तैनाती किसी अन्य जनपद में है। पति को भी त्योहार के दिन छुट्टी मिलना मुश्किल है। उन महिला पुलिसकर्मियों ने करवाचौथ का व्रत खोलने के लिए तकनीक का सहारा लेने का निर्णय किया है। वाट्सएप पर वीडियो कॉल करके महिलाएं व्रत खोलेंगी।

वैभव कृष्ण (एसएसपी, गौतमबुद्धनगर) का कहना है कि त्योहार के दिन बाजार में खरीदारी के लिए आने वाली महिलाओं की सुरक्षा भी हमारी जिम्मेदारी है। इस वजह से कई महिला पुलिसकर्मियों की ड्यूटी विशेष टीम के रूप में बाजार में लगाई गई है। शाम के समय उनको जल्दी घर जाने की छूट दी जाएगी।

दिल्ली-NCR की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां पर करें क्लिक

chat bot
आपका साथी