Noida Weather Forecast: IMD ने की है नोएडा-ग्रेटर नोएडा में आज बारिश की भविष्यवाणी

Noida Weather Forecast भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार बृहस्पतिवार को नोएडा और ग्रेटर नोएडा के साथ कई अन्य जगहों पर भी हल्की बारिश हो सकती है।

By JP YadavEdited By: Publish:Thu, 30 Apr 2020 07:19 AM (IST) Updated:Thu, 30 Apr 2020 07:19 AM (IST)
Noida Weather Forecast: IMD ने की है नोएडा-ग्रेटर नोएडा में आज बारिश की भविष्यवाणी
Noida Weather Forecast: IMD ने की है नोएडा-ग्रेटर नोएडा में आज बारिश की भविष्यवाणी

नोएडा, जागरण संवाददाता। Noida Weather Forecast: दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश के नोएडा और ग्रेटर नोएडा का मौसम बृहस्पतिवार सुबह से बदला नजर आया। पिछले कई दिनों की तुलना में बृहस्पतिवार सुबह हल्की गर्मी महसूस हुई। वहीं, भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (India Meteorological Department) के पूर्वानुमान के अनुसार बृहस्पतिवार को दिल्ली-एनसीआर में कई जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है। पहाड़ों पर बने पश्चिमी विक्षोभ के चलते ही बारिश की संभावना है। वहीं, बारिश के बाद शुक्रवार से मौसम साफ हो जाएगा। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आइएमडी) के मुताबिक, बारिश के चलते तापमान में और अधिक गिरावट हो सकती है।

वहीं, इससे पहले बुधवार को पूरे दिन मौसम शुष्क रहा। पिछले कई दिनों की तरह तापमान कम रहने से गर्मी से राहत मिलती रही। अधिकतम तापमान 33.5 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 22.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान सामान्य तापमान 38 डिग्री से करीब पांच डिग्री कम व न्यूनतम तापमान सामान्य तापमान 23 से एक डिग्री कम दर्ज किया गया। वहीं आ‌र्द्रता का स्तर 53 से 75 फीसद के बीच रहा।

उधर, स्काइमेट वेदर के मुताबिक, इस बार अप्रैल में सामान्य से अधिक वर्षा के कारण लू का प्रकोप नहीं दिखा है। मई के पहले सप्ताह दिल्ली-एनसीआर में बारिश हो सकती है। बुधवार को उत्तरी अंडमान सागर पर एक चक्रवाती सिस्टम विकसित हुआ है। बृहस्पतिवार से यह निम्न दबाव के क्षेत्र तब्दील हो जाएगा।

अनुमान है कि उत्तर और पश्चिमी दिशा में आगे बढ़ते हुए यह 1 मई तक रफ्तार पकड़ेगा। उसके बाद 4 मई को फिर से बारिश की संभावना है। इसके मौसम शुष्क हो जाएगा। फिर तापमान बढ़ने के साथ ही गर्मी भी बढ़ेगी। बता दे इस बार अप्रैल में अधिकतम तापमान एक बार भी 40 डिग्री के नीचे ही रहा है। जबकि इससे पूर्व के वर्षों में तापमान 40 डिग्री के पार ही रहता था। जिससे लोगों को गर्मी की मार झेलनी पड़ती थी।

chat bot
आपका साथी