हिदी ओलम्पियाड में प्रगति मित्तल ने राज्य में हासिल किया पांचवां स्थान

सेक्टर-21 स्थित बाल भारती पब्लिक स्कूल में पढ़ने वाली प्रगति मित्तल को शुक्रवार को हिदी ओलम्पियाड में कक्षा में प्रथम स्थान व राज्य में पांचवे स्थान पर आने के लिए स्कूल प्रबंधन की ओर से गोल्ड मैडल से सम्मानित किया गया। बता दें कि दिसंबर 201

By JagranEdited By: Publish:Fri, 12 Apr 2019 09:53 PM (IST) Updated:Fri, 12 Apr 2019 09:53 PM (IST)
हिदी ओलम्पियाड में प्रगति मित्तल ने राज्य में हासिल किया पांचवां स्थान
हिदी ओलम्पियाड में प्रगति मित्तल ने राज्य में हासिल किया पांचवां स्थान

जागरण संवाददाता, नोएडा : सेक्टर-21 स्थित बाल भारती पब्लिक स्कूल में पढ़ने वाली प्रगति मित्तल को शुक्रवार को हिदी ओलम्पियाड में कक्षा में प्रथम स्थान व राज्य में पांचवें स्थान पर आने के लिए स्कूल प्रबंधन की ओर से गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया। बता दें कि दिसंबर 2018 में दिल्ली में अखिल भारतीय हिदी ओलम्पियाड का आयोजन किया गया था। ओलम्पियाड का मुख्य उद्देश्य राष्ट्रभाषा के प्रति सम्मान, हिदी की पुस्तकों से लगाव, हिदी पढ़ने के प्रति रुचि जागृत करने के साथ ही बच्चों के ज्ञान में वृद्धि करने, तर्क शक्ति बढ़ाने, प्रतियोगी परीक्षाओं में तैयारी करने और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा के अवसर प्रदान करना था। प्रतियोगिता में कई स्कूलों के छात्रों ने भाग लिया था। सेक्टर-11 की रहने वाली प्रगति मित्तल ने हिदी के प्रति अपनी रुचि व कला कर प्रदर्शन कर राज्य में पांचवां स्थान हासिल किया। 11 वर्ष की प्रगति ने बताया कि ओलम्पियाड विभिन्न चरणों में आयोजित किया गया। यह जानकार काफी खुशी हुई कि उन्हें कक्षा में प्रथम स्थान और राज्य में पांचवे स्थान मिला। पिता शांतनु मित्तल ने बताया कि बेटी स्कूल में हमेशा से ही बेहतरीन प्रदर्शन करते आ रही है। वह स्कूल में होने वाली सभी प्रतियोगिताओं में हमेशा हिस्सा लेती है। उसे पढ़ने के साथ-साथ नृत्य का भी बहुत शौक है। उन्होंने बताया कि यह बहुत गर्व की बात है कि बेटी ने हिदी ओलम्पियाड में राज्य में पांचवे स्थान प्राप्त किया है।

chat bot
आपका साथी