पहली बार ग्रेटर नोएडा आएंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एक बार फिर अंधविश्वास तोड़न

By JagranEdited By: Publish:Thu, 04 Jan 2018 06:46 PM (IST) Updated:Thu, 04 Jan 2018 06:46 PM (IST)
पहली बार ग्रेटर नोएडा आएंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
पहली बार ग्रेटर नोएडा आएंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एक बार फिर अंधविश्वास तोड़ने के लिए तैयार हैं। वह बसपा प्रमुख मायावती के बाद सूबे के दूसरे ऐसे मुख्यमंत्री हैं, जो ग्रेटर नोएडा आएंगे। नोएडा, ग्रेटर नोएडा आकर कुर्सी जाने के भय ने मुख्यमंत्रियों को जिले से दूर रखा है। योगी दिसंबर में नोएडा आकर भी इस अंधविश्वास को तोड़ चुके हैं। ग्रेटर नोएडा में उनका पहला दौरा 12 जनवरी को होगा। वह गौतमबुद्ध विश्व विद्यालय में नेशनल यूथ फेस्टिवल में शामिल होंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी ग्रेटर नोएडा कार्यक्रम तय हो चुका है।

उत्तर प्रदेश के लिए गौतमबुद्ध नगर शो ¨वडो है। प्रदेश की उपलब्धियों में जिले का शीर्ष स्थान रहता है। अहम जिला होकर भी प्रदेश के मुख्यमंत्री यहां आने से बचते रहे हैं। इसकी वजह मुख्यमंत्री की कुर्सी है। अंधविश्वास है कि जो भी मुख्यमंत्री रहते यहां आया, उसकी कुर्सी चली गई। इसलिए मुख्यमंत्री यहां आने से बचते हैं। सपा सरकार में ग्रेटर नोएडा व दादरी में राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के कार्यक्रम में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने उनकी आगवानी के लिए खुद न आकर अपने मंत्री को भेजा था।

हालांकि बसपा सरकार में मुख्यमंत्री मायावती 2007 में नोएडा व ग्रेटर नोएडा आईं थीं। अखिलेश यादव ने सपा की सरकार बनाने के लिए गौतमबुद्ध नगर में चुनाव प्रचार किया, लेकिन मुख्यमंत्री बनते ही जिले से दूरी बना ली।

प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद दिसंबर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अंधविश्वास को पूरी तरह से तोड़ दिया। वे तीन दिन में दो बार नोएडा पहुंचे। एक बार फिर अंधविश्वास को तोड़ने के लिए उनका ग्रेटर नोएडा दौरा तय हो चुका है। वह 12 जनवरी से 16 जनवरी तक गौतमबुद्ध विश्व विद्यालय में आयोजित होने जा रहे नेशनल यूथ फेस्टिवल के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होंगे।

योगी ही नहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी गौतमबुद्ध नगर के महत्व को बढ़ा दिया है। लोक सभा चुनाव में प्रचार से लेकर मजेंटा लाइन मेट्रो के उद्घाटन तक तीन बार उनका जिले में पदार्पण हो चुका है। चौथी बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नेशनल यूथ फेस्टिवल के लिए जिले में आ रहे हैं। प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री का ग्रेटर नोएडा में यह पहला कार्यक्रम होगा। इसलिए शहर व क्षेत्र के लोग काफी उत्साहित है।

chat bot
आपका साथी