भाजपा राष्ट्रीय किसान मोर्चा की बैठक आज, अमित शाह होंगे शामिल

जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा : देश भर के किसानों की समस्याओं को जानने व उनके निस्तारण के लिए योजन

By Edited By: Publish:Sun, 10 Jan 2016 08:21 PM (IST) Updated:Sun, 10 Jan 2016 08:21 PM (IST)
भाजपा राष्ट्रीय किसान मोर्चा की बैठक आज, अमित शाह होंगे शामिल

जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा :

देश भर के किसानों की समस्याओं को जानने व उनके निस्तारण के लिए योजना बनाने को भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा सक्रिय हो गया है। इसके तहत योजना बनाने के लिए भाजपा किसान मोर्चा राष्ट्रीय कार्यकारिणी की दो दिवसीय बैठक 11 व 12 जनवरी को ग्रेटर नोएडा में होगी। बैठक में देश के विभिन्न हिस्सों से संगठन के लोग हिस्सा लेंगे। बैठक का उद्घाटन पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह व समापन गृहमंत्री राजनाथ ¨सह करेंगे।

किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय पाल ¨सह तोमर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी किसानों की सच्ची हितैषी है। किसानों के लिए सरकार ने विभिन्न योजनाओं की शुरुआत की। ज्यादा बारिश व ओलावृष्टि को प्राकृतिक आपदा घोषित कराया। गन्ना किसानों के लिए सरकार ने छह हजार करोड़ रुपये जारी किए। यूरिया की कालाबाजारी बंद कराई। इन सभी का किसानों को काफी फायदा मिला। उन्होंने बताया कि बैठक में प्रमुख रूप से संगठनात्मक संरचना की स्थिति, भाजपा शासित राज्य सरकारों की कृषि क्षेत्र में उपलब्धियां, देश में सूखा एवं बाढ़ प्रभावित किसानों की समस्याओं, फसल बीमा पर चर्चा, जोखिम प्रबंधन एवं जलवायु परिवर्तन का प्रभाव, कृषि व किसानों की चुनौती सहित अन्य मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। प्रदेश अध्यक्ष चौधरी राजा वर्मा ने कहा कि संगठन के नेतृत्व में देश भर के किसानों से उनकी समस्याओं को जाना गया है। बैठक में संगठन के लोग अपने-अपने क्षेत्र के किसानों के मुद्दों को प्रमुखता से रखेंगे। सभी पर गहनता से विचार किया जाएगा। इसके बाद समस्याओं के निस्तारण के लिए नई योजना बनाई जाएगी। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मंत्री नवाब ¨सह ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर की बैठक में क्षेत्र किसानों की आबादी, मुआवजा, जमीन अधिग्रहण सहित अन्य सभी मुद्दों को प्रमुखता से रखा जाएगा। उनके समाधान के लिए योजना बनाने पर बल दिया जाएगा। इस अवसर पर राष्ट्रीय महामंत्री अनिल शर्मा, प्रदेश मंत्री सुभाष भाटी, क्षेत्रीय मंत्री सतीश गुलिया, जिलाध्यक्ष हरीश ठाकुर, धनंजय कुमार, संतराम भाटी, सतपाल यादव, महेश चौहान, सतीश भाटी, कपिल गुर्जर सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी