पुलिस और पालिका कर्मियों का किया अभिनंदन

विभिन्न स्थानों पर भाजपाइयों व्यापारिक संगठनों से जुड़े लोगों ने लॉकडाउन में अपनी सेवाएं देने वाले पुलिस पालिका के अधिकारी व कर्मचारियों और पत्रकारों पर पुष्पवर्षा कर उनका अभिनंदन किया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 06 Apr 2020 10:18 PM (IST) Updated:Tue, 07 Apr 2020 06:11 AM (IST)
पुलिस और पालिका कर्मियों का किया अभिनंदन
पुलिस और पालिका कर्मियों का किया अभिनंदन

मुजफ्फरनगर, जेएनएन। विभिन्न स्थानों पर भाजपाइयों, व्यापारिक संगठनों से जुड़े लोगों ने लॉकडाउन में अपनी सेवाएं देने वाले पुलिस, पालिका के अधिकारी व कर्मचारियों और पत्रकारों पर पुष्पवर्षा कर उनका अभिनंदन किया।

जानसठ तिराहे पर पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त व्यापार प्रतिनिधिमंडल के महामंत्री नासिर सिद्दीकी, कांग्रेसी नेता मोहतसिम सिद्दीकी, भाजपा मोनू मंगवानी, विनीत ठाकुर, नगर पालिका चेयरपर्सन पुत्र काजी आदिल अहमद, संयुक्त व्यापार मंडल के रवि ग्रोवर, प्रदीप गुप्ता, सपा के अभिषेक गोयल आदि ने सीओ आशीष प्रताप सिंह, इंस्पेक्टर संतोष कुमार त्यागी, एसएसआइ सतीश सोलंकी व अन्य पुलिसकर्मियों तथा पत्रकारों को फूल भेंटकर अभिनंदन किया।

उधर, जैन समाज के सुशील जैन, जैन राजेश जैन, मुकेश जैन, अनुपम जैन, अविरल जैन, वैभव जैन, संजय जैन आदि ने नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी जय प्रकाश यादव, एसआइ नेपाल सिंह व कर्मचारियों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। संयुक्त व्यापार मंडल के मंडलाध्यक्ष अंकुर सिघल, रवि ग्रोवर आदि ने सीओ, इंस्पेक्टर व अन्य पुलिसकर्मियों और पत्रकारों पर पुष्पवर्षा की।

chat bot
आपका साथी