छात्रों ने लगाया लंगर

मुजफ्फरनगर : शारदेन स्कूल में छात्रों ने स्वयं के प्रयास से मंगलवार को लंगर लगाया। बड़ी संख्या

By JagranEdited By: Publish:Tue, 12 Feb 2019 11:55 PM (IST) Updated:Tue, 12 Feb 2019 11:55 PM (IST)
छात्रों ने लगाया लंगर
छात्रों ने लगाया लंगर

मुजफ्फरनगर : शारदेन स्कूल में छात्रों ने स्वयं के प्रयास से मंगलवार को लंगर लगाया। बड़ी संख्या में लोगों को भोजन परोसा। कक्षा नौवीं के छात्र-छात्राओं ने आटा, दाल, चावल, सूजी, चीनी, घी आदि की व्यवस्था की। अभिभावकों ने बच्चों का सहयोग किया। छात्राओं ने सब्जी काटने, छीलने व आटे की लोई बनाने का कार्य किया। वहीं, छात्रों ने खाना परोसने व बाजार से खाद्य सामग्री लाने की व्यवस्था देखी। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों में सेवाभाव, गरीबों के प्रति हमदर्दी, सहिष्णुता तथा लोगों में भेदभाव न करने जैसे मानवीय गुणों की शिक्षा प्रदान करना रहा ताकि शिक्षा के साथ वे शिष्ट नागरिक भी बनें। स्कूल प्रबंधक विश्व रतन और प्रधानाचार्या धारा रतन ने बच्चों के नेक कार्य की सराहना की।

chat bot
आपका साथी