गेस्ट हाउस में देह व्यापार का भंडाफोड़, पांच गिरफ्तार

पुलिस ने छापामारी करते हुए गेस्ट हाउस में मुसाफिरो को ठहराने की आड़ में वेश्यावृत्ति के बड़े धंधे का भंडाफोड़ किया है। मौके से मास्टरमाइंड सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया। जिनमें एक महिला भी शामिल हैं। पांचो के विरुद्ध पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर चालान करने की तैयारी कर ली।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 29 Nov 2019 11:59 PM (IST) Updated:Sat, 30 Nov 2019 06:07 AM (IST)
गेस्ट हाउस में देह व्यापार का भंडाफोड़, पांच गिरफ्तार
गेस्ट हाउस में देह व्यापार का भंडाफोड़, पांच गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर, जेएनएन। गेस्ट हाउस में मुसाफिरों को ठहराने की आड़ में चल रहे देह व्यापार का पुलिस ने राजफाश किया है। मौके से पुलिस ने मास्टर माइंड समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया। इनमें एक महिला भी शामिल है। पुलिस ने पांचों आरोपितों पर मुकदमा दर्ज किया है।

एसएसपी अभिषेक यादव को शहर में मसाज सेंटर, होटल एवं गेस्ट हाउस आदि में अनैतिक कार्य की शिकायतें मिली थी। शुक्रवार को थाना सिविल लाइन पुलिस ने रेलवे रोड स्थित कमल प्लाजा पर छापा मारा। थाना सिविल लाइन प्रभारी समयपाल अत्री ने बताया कि कमल प्लाजा गेस्ट हाउस में देह व्यापार की शिकायत मिली थी। बताया कि छापे के दौरान मौके से चार पुरुषों व एक महिला को गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि पकड़े गए आरोपितों में धंधे का मास्टरमाइंड एवं संचालक अविनाश पुत्र सुशील सैनी निवासी मल्हूपुरा, अम्मार पुत्र अफजाल निवासी बागोवाली, संजय पुत्र सत्यम निवासी आदर्श कालोनी व हर्ष पुत्र नेत्रपाल निवासी गांव बेलड़ा शामिल हैं।

बता दे कि मंगलवार को थाना सिविल लाइन पुलिस ने महावीर चौक स्थित एक कांप्लेक्स में संचालित स्पा सेंटर पर छापा मारकर वहां से मणिपुर तथा हरियाणा की कुछ युवतियों के साथ पुरुषों को पकड़ा था। महिलाओं को पूछताछ के बाद छोड़ दिया था, जबकि पुरुषों का पुलिस ने चालान कर दिया था। बुधवार को सीओ नई मंडी हरीश भदौरिया के नेतृत्व में शहर के कई ब्यूटी सेंटरों की चेकिग की गई थी।

chat bot
आपका साथी