अमानवीयः मुजफ्फरनगर के मदरसे में छात्र को जंजीर में जकड़कर रखा

मुजफ्फरनगर के फुलत में मदरसा शाह-एह-उल्लाह में अमानवीय घटना उजागर हुई। यहां मदरसे में 10 वर्षीय छात्र को तीन दिन तक जंजीर में बांधकर रखा गया।

By Nawal MishraEdited By: Publish:Tue, 06 Dec 2016 10:20 PM (IST) Updated:Wed, 07 Dec 2016 10:24 PM (IST)
अमानवीयः मुजफ्फरनगर के मदरसे में छात्र को जंजीर में जकड़कर रखा

मुजफ्फरनगर(जेएनएन)। इस्लामिक शिक्षा के लिए मशहूर गांव फुलत के मदरसा शाह-एह-उल्लाह में आज उजागर अमानवीय घटना ने शर्मसार कर डाला। मदरसे में 10 वर्षीय छात्र को तीन दिन तक जंजीर में बांधकर रखा गया। इससे आजिज छात्र आत्महत्या के इरादे से मदरसे से भाग गया। बाद में परिजन उसे साथ ले गए। परिजनों का कहना है कि नशे की लत छुड़ाने और भागने से रोकने के लिए उसके साथ सख्ती की गई।

मदरसे में मौलवी ने बच्चे के पैर में जंजीर डाल लगाया ताला, वीडियो वायरल

फुलत में मदरसा शाह एह उल्लाह है। मंगलवार सुबह आठ बजे गांव फुलत में ग्रामीण रजवाहा के पास सुबह की सैर को जा रहे थे। यहां 10 वर्षीय बालक के दोनों पैरों में जंजीर बंधी देखी तो चौंक गए। पूछताछ में उसने अपना नाम शाहवेज पुत्र मुरसलीन निवासी नावला बताया। उसने बताया कि वह फुलत के मदरसा शाह एह उल्लाह में इसी 4 दिसंबर को ही दाखिला हुआ है। उसे मदरसे में तीन दिन से जंजीर से बांधकर रखा गया और पिटाई भी की गई। वह रजवाहे में कूदकर आत्महत्या करने जा रहा है। लोग उसे फुलत ले गए और परिजनों को सूचना दी। परिजन छात्र को मदरसे लेकर पहुंचे। लोगों की सूचना पर रतनपुरी थाना पुलिस ने मदरसे पहुंचकर मामले की जानकारी ली।

मोदी ने जनता को फकीर बनाया, जनता चुनाव में कंगाल बना देगी : मायावती

मुरसलीन ने पुलिस को बताया कि उनका बेटा गलत संगत में पड़कर नशा करने लगा था। कभी-कभी वह घर से भाग जाता है। चार दिसंबर को उसका मदरसे में दाखिला कराया गया। यहां से भी उसने कई बार भागने की कोशिश की। उन्होंने ही मदरसे के शिक्षक से उसे बांधकर रखने को कहा था। मदरसा संचालक मुफ्ती इरफान ने कहा कि परिजनों के कहने पर छात्र की निगरानी की गई। उसके परिजनों ने उसे मदरसे में बांधकर रखने को कहा था। सुबह वह मदरसे से भाग गया। अब परिजन उसे साथ ले गए।

chat bot
आपका साथी