ई-रिक्शा चालकों ने मीनाक्षी चौक पर लगाया जाम

शिवमूर्ति क्षेत्र में आवागमन प्रतिबंधित करने पर भड़के। यातायात उप निरीक्षक से हंगामे के बीच हुई तीखी बहस।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 16 Dec 2018 11:43 PM (IST) Updated:Sun, 16 Dec 2018 11:43 PM (IST)
ई-रिक्शा चालकों ने मीनाक्षी चौक पर लगाया जाम
ई-रिक्शा चालकों ने मीनाक्षी चौक पर लगाया जाम

मुजफ्फरनगर : शिवमूर्ति क्षेत्र को ई-रिक्शा आवागमन के लिए प्रतिबंधित किए जाने से परेशान ई-रिक्शा चालकों ने मीनाक्षी चौक जाम लगा दिया। मौके पर पहुंचे यातायात उप निरीक्षक ने समझाने का प्रयास किया तो उनकी ई-रिक्शा चालकों से बहस हुई। काफी मान-मनौव्वल के बाद मीनाक्षी चौक से जाम खुल सका।

नगर में ई-रिक्शा की बढ़ती संख्या के मद्देनजर मुख्य चौराहों व रूट पर प्रतिदिन जाम की स्थिति रहती है। दोपहर में स्कूलों की छुट्टी के समय तो शहर के सभी रास्ते जाम हो जाते हैं। इस स्थिति से शहर को उबारने के लिए यातायात पुलिस ने नई व्यवस्था लागू की थी। जिसके तहत शिव मूर्ति चौराहा क्षेत्र को ई-रिक्शा आवागमन के लिए पूरी तरह से प्रतिबंधित कर दिया गया था। जिसके बाद यातायात पुलिस ने सभी ई-रिक्शा चालकों को रूट प्रदान कर निर्देशित किया था कि स्वीकृत रूट के विरुद्ध ई-रिक्शा संचालन पर कार्रवाई की जाएगी। इस व्यवस्था से परेशान ई-रिक्शा चालकों ने रविवार को मीनाक्षी चौक पर जाम लगा दिया। मांग की कि शिव मूर्ति क्षेत्र पर ई-रिक्शा संचालन बहाल किया जाए। ई-रिक्शा चालकों ने कहा शिव मूर्ति क्षेत्र में आवागमन प्रतिबंधित होने के कारण उनकी रोजी-रोटी नहीं चल पा रही। सवारियों को लेकर दूसरे रूट से जाते हैं तो वे इसके लिए तैयार नहीं होती। इस मौके पर पहुंचे यातायात उप निरीक्षक राजेश कुमार ¨सह ने उन्हें समझाने का प्रयास किया। इस दौरान यातायात उप निरीक्षक की ई-रिक्शा चालकों से खूब बहस हुई। हालांकि बाद में काफी समझाने के बाद ई-रिक्शा चालक माने।

chat bot
आपका साथी