दीपावली महोत्सव शुरू, जंगल पार्क ने मनमोहा

दैनिक जागरण की ओर से जीआईसी मैदान में शुक्रवार को मुजफ्फरनगर दीपावली महोत्सव का शुभारंभ हुआ। व्यवसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल समेत समेत पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने महोत्सव की सराहना की। पहले दिन से ही जंगल पार्क आकर्षण का केंद्र बन गया है। शाम होती ही जीआईसी मैदान विभिन्न प्रकार के स्टॉल और रंगीन रोशनी से नहा उठा। महोत्सव आगामी 23 अक्टूबर तक चलेगा।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 11 Oct 2019 09:51 PM (IST) Updated:Sat, 12 Oct 2019 06:07 AM (IST)
दीपावली महोत्सव शुरू, जंगल पार्क ने मनमोहा
दीपावली महोत्सव शुरू, जंगल पार्क ने मनमोहा

मुजफ्फरनगर, जेएनएन। 'दैनिक जागरण' की ओर से जीआईसी मैदान में शुक्रवार को मुजफ्फरनगर दीपावली महोत्सव का शुभारंभ हुआ। व्यवसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल समेत समेत पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने महोत्सव की सराहना की। पहले दिन से ही जंगल पार्क आकर्षण का केंद्र बन गया है। शाम होते ही जीआईसी मैदान विभिन्न प्रकार के स्टॉल और रंगीन रोशनी से नहा उठा। महोत्सव आगामी 23 अक्टूबर तक चलेगा।

जीआईसी मैदान में दीपावली महोत्सव का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रदेश के राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने फीता काटकर किया। विशिष्ठ अतिथि एडीएम प्रशासन अमित सिंह रहे। इनके अलावा कार्यक्रम के शुभारंभ पर गणमान्य लोग पहुंचे। सभी अतिथियों का तिलक लगाकर स्वागत किया गया। इसके बाद सभी मैदान में बने जंगल पार्क में पहुंचे और वहां विशालकाय गोरिल्ला और डायनासोर को देखकर हतप्रभ रह गए। राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि यहां आकर ऐसा लग रहा है मानो घने जंगल में आ गए हों। विशालकाय जंगली जानवरों की गतिविधियों के अलावा लाइट और साउंड का बेजोड़ संगम देखने को मिला है। विशिष्ट अतिथि एडीएम अमित सिंह ने कहा कि में स्टॉल लगवाकर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार भी कराया जाएगा। बैनर और पंफलेट विभिन्न स्टॉल पर रखे जाएंगे। सिविल लाइन थाना प्रभारी समयपाल अत्री ने व्यवस्था को परखते हुए दीपावली महोत्सव की तारीफ की। वहीं शाम होते ही जीआइसी मैदान रंग-बिरंगी लाइटों से सज गया। मनोरंजन के साधन समेत दीपावली महोत्सव में लजीज व्यंजनों के स्टॉल भी लगाए गए हैं। इनके अलावा घरेलू साज-सज्जा के सामान की प्रदर्शनी भी लगाई गई है। इस दौरान इवेंट्स पैराडाइज के डायरेक्टर दीपक जैन, प्रबंधक विकास मित्तल, समाजसेवी अनूप सिंह, रविद्र चौधरी, डॉ गीतांजलि, सोनिया लूथरा, प्रेमपाल सिंह, कमल सिंह, दिनेश कुमार आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी